22 जनवरी 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों के चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी, दांपत्य जीवन सुखमय होगा

Horoscope Today क्या कहते हैं आपके सितारे? पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 22 जनवरी 2021 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 06:07 AM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 01:25 PM (IST)
22 जनवरी 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों के चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी, दांपत्य जीवन सुखमय होगा
22 जनवरी 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों के चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी, दांपत्य जीवन सुखमय होगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, पौष मास, शुक्ल पक्ष, नवमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

राशिफल

मेष: राजनीतिक सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारी या पिता का सहयोग मिलेगा, लेकिन अधिक महत्वाकांक्षा के कारण धोखा भी हो सकता है। सचेत रहें।

वृष: पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मिथुन: शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। धन हानि की आशंका है। राजनीतिक सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। मधुर संबंध बनेंगे।

कर्क: रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

सिंह: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। कालसर्प योग होने के कारण कर्मक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। किसी विरोधी के कारण तनाव मिल सकता है। ईश्वर की आराधना करें।

कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन रुपए-पैसे के मामले में जोखिम न उठाएं। अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

तुला: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। मधुर संबंध बनेंगे।

वृश्चिक: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और अर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी, लेकिन किसी रिश्तेदार, मित्र से तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें।

धनु: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य पूर्ण होगा।

मकर: चल या अचल संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। आर्थिक मामलों में सामान्य सुधार होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

कुंभ: संतान के कारण चिंतित रहेंगे। भावुकता में लिया गया कोई निर्णय कष्टकारी हो सकता है। अधीनस्थ कर्मचारी का सहयोग रहेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

मीन: रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास सफल होंगे।

chat bot
आपका साथी