20 नवंबर 2019 का राशिफल: मीन राशि वालों का मिजाज़ रचनात्मक रहेगा, करियर में भी मिलेगी कामयाबी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 20 नवंबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 09:47 AM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 08:47 AM (IST)
20 नवंबर 2019 का राशिफल: मीन राशि वालों का मिजाज़ रचनात्मक रहेगा, करियर में भी मिलेगी कामयाबी
20 नवंबर 2019 का राशिफल: मीन राशि वालों का मिजाज़ रचनात्मक रहेगा, करियर में भी मिलेगी कामयाबी

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

आज की ग्रह स्थिति

20 नवंबर 2019 बुधवार, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, अष्टमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : उत्तर।

आज का राहुकाल: मध्याह्न 12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्यौहार : बुद्धाष्टमी।

कल 21 नवंबर 2019 का पंचांग

कल का दिशाशूल : दक्षिण।

विशेष : शुक्र धनु राशि में।  

कल की भद्रा: रात्रि 10:16 बजे से 22 नवंबर को प्रात: 09:02 बजे तक।

संवत 2076, शके 1941, दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष नवमी 11 घंटे 29 मिनट तक तत्पश्चात दशमी, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र 18 घंटे 29 मिनट तक  तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, वैधृत योग 16 घंटे 34 मिनट तक तत्पश्चात विषकुंभ योग, सिंह में चंद्रमा 24 घंटे 02 मिनट तक तत्पश्चात कन्या में।

राशिफल 20 नवंबर 2019 

मेष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा लेकिन संतान के व्यवहार से दुखी भी हो सकते हैं।

वृष: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

मिथुन: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

कर्क: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

सिंह: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कन्या: व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

तुला: संबंधों में मधुरता आएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासनसत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

धनु: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्ते में मधुरता आएगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मकर: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। संबंधों में मधुरता आएगी।

कुंभ: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद हो सकती है।

मीन: मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

chat bot
आपका साथी