18 अक्टूबर 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वाले रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें, धन हानि की आशंका है

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 18 अक्टूबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 01:02 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 08:39 AM (IST)
18 अक्टूबर 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वाले रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें, धन हानि की आशंका है
18 अक्टूबर 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वाले रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें, धन हानि की आशंका है

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: पूर्वाह्न 10:30 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।

राशिफल

मेष: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

वृष: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

मिथुन: शासन सत्ता से या अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा पर जाने की संभावना है।

कर्क: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासनसत्ता का सहयोग रहेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

सिंह: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। राहु चंद्र की युति तनाव देगी। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं जबकि शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

कन्या: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। महिला राजनेता से तनाव भी मिलेगा।

तुला: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे, फिर भी अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं।

वृश्चिक: रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। धन हानि की आशंका है। यात्रा में अपनी वस्तुओं की सुरक्षा रखें। दूसरों पर अधिक विश्वास न करें।

धनु: दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है। गलतफहमी से बचें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

मकर: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में भी वृद्धि होगी।

कुंभ: संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

मीन: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। जोखिम न उठाएं। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

chat bot
आपका साथी