16 अक्टूबर 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों के लिए सूर्य का परिवर्तन धन, यश और कीर्ति में वृद्धि करेगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 16 अक्टूबर 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 07:01 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 07:01 AM (IST)
16 अक्टूबर 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों के लिए सूर्य का परिवर्तन धन, यश और कीर्ति में वृद्धि करेगा
16 अक्टूबर 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों के लिए सूर्य का परिवर्तन धन, यश और कीर्ति में वृद्धि करेगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहार: एकादशी व्रत, भरत मिलाप।

आज की भद्रा: प्रात: 05:51 बजे से शाम 05:38 बजे तक।

विशेष: पंचक।

राशिफल

मेष: संतान के कारण तनाव मिल सकता है। यात्रा देशाटन की स्थिति आ सकती है। सूर्य का परिवर्तन व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायी होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

वृष: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। सूर्य का परिवर्तन कुछ पारिवारिक समस्या दे सकती है। किसी रिश्तेदार या अधीनस्थ कर्मचारी के कारण तनाव मिल सकता है।

मिथुन: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।

कर्क: सूर्य का परिवर्तन पारिवारिक सुख में वृद्धि कराएगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

सिंह: सूर्य का परिवर्तन पुरुषार्थ में वृद्धि कराएगा। नई योजना को बल मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कन्या: सूर्य के परिवर्तन से आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। नए संबंध बनेंगे।

तुला: सूर्य का परिवर्तन आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आपसी संबंध मधुर होंगे।

वृश्चिक: सूर्य का परिवर्तन व्यावसायिक तनाव देगा। पिता या संबंधित अधिकारी से मतभेद हो सकते हैं। संयम बरतें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

धनु: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मकर: उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

मीन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मौसम के रोग से प्रभावित हो सकते हैं। भागदौड़ रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्य फलीभूत होंगे। नए संबंध बनेंगे।

chat bot
आपका साथी