16 अक्टूबर 2019 का राशिफल: सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का परिवर्तन हितकर होगा, उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 16 अक्टूबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 04:32 PM (IST) Updated:Wed, 16 Oct 2019 08:26 AM (IST)
16 अक्टूबर 2019 का राशिफल: सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का परिवर्तन हितकर होगा, उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी
16 अक्टूबर 2019 का राशिफल: सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का परिवर्तन हितकर होगा, उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: मध्याह्न 12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक।

आज की भद्रा: सायं 06:20 बजे से 17 अक्टूबर को प्रात: 06:49 बजे तक।

विशेष: मंगल उदय पूर्व दिशा में।

राशिफल

मेष: आर्थिक मामलों में सफलत मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। 

वृष: दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। 

मिथुन: सूर्य का परिवर्तन शिक्षा प्रतियोगिता के लिए उत्तम होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन किसी पारिवारिक सदस्य से तनाव भी मिलेगा। 

कर्क: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 

सिंह: सूर्य का परिवर्तन आपके लिए हितकर होगा। किया जा रहा पुरुषार्थ सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। 

कन्या: सूर्य का परिवर्तन आपके लिए हितकर होगा। किया जा रहा पुरुषार्थ सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। 

तुला: आपकी राशि पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति आत्मविश्वास में वृद्धि कराएगा। शाही खर्च के लिए धन व्यय होगा। नियंत्रण रखें। आर्थिक तनाव भी मिल सकता है। 

वृश्चिक: आपकी राशि से बारहवें रहेगा बुध, सूर्य एवं शुक्र, जिस कारण से धन व्यय होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भावुकता में नियंत्रण रखें। 

धनु: रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। 

मकर: उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। 

कुंभ: सूर्य का परिवर्तन आपके लिए सुखद होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा, लेकिन किसी रिश्तेदार के कारण तनाव भी मिलेगा। 

मीन: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

chat bot
आपका साथी