16 मई 2021 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के रोग और विरोधी परास्त होंगे, आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाए

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 16 मई 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 06:53 AM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 06:53 AM (IST)
16 मई 2021 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के रोग और विरोधी परास्त होंगे, आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाए
16 मई 2021 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के रोग और विरोधी परास्त होंगे, आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाए

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी का राशिफल।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्री गणेश चतुर्थी व्रत।

आज की भद्रा: प्रात: 10:02 बजे तक।

राशिफल

मेष: पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र मे किया गया श्रम सार्थक होगा। संयम बरतें।

वृष: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। आर्थिक प्रयास फलीभूत होंगे।

मिथुन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, लेकिन संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। व्यावसायिक प्रयास में व्यवधान आएंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कर्क: भावुकता के कारण तनाव मिल सकता है। निजी सुख में व्यवधान रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

सिंह: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों से भी चिंतित रहेंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। संयम से काम लें।

कन्या: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन मन अशांत रहेगा। व्यर्थ की शंकाओं से घिरे रह सकते हैं, मन को मजबूत बनाएं। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

तुला: चली आ रही समस्या पर विजय प्राप्त होगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलता रहेगा।

वृश्चिक: रोग और विरोधी दोनों ही परास्त होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में आशातीत प्रगति होगी।

धनु: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी, लेकिन कर्मक्षेत्र में बाधाएं रहेंगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कुंभ: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मीन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

chat bot
आपका साथी