16 जनवरी 2021 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी, आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी

Horoscope Today क्या कहते हैं आपके सितारे? पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 16 जनवरी 2021 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 05:00 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 04:30 PM (IST)
16 जनवरी 2021 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी, आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी
16 जनवरी 2021 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, पौष मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहार: गणेश चतुर्थी व्रत।

विशेष: पंचक। आज की भद्रा: शाम 07:58 बजे से 17 जनवरी को प्रात: 08:09 बजे तक।

राशिफल

मेष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

वृष: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। महिला अधिकारी का प्रोत्साहन मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन मन अशांत रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं, मन शांत होगा।

मिथुन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कर्क: पिता या उच्च अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

सिंह: रिश्तों में मजबूती होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य पूर्ण होगा।

कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता से आपेक्षित सहयोग मिलेगा।

तुला: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। मातृ पक्ष से तनाव मिल सकता है। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयासों में आशातीत प्रगति होगी।

वृश्चिक: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में प्रयास सफल होंगे।

धनु: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य पूर्ण होगा।

मकर: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन पड़ोसी या अधीनस्थ कर्मचारी के कारण तनाव मिल सकता है।

कुंभ: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

मीन: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

chat bot
आपका साथी