15 सितंबर 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों के कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी, लेकिन आत्मविश्वास से सफलता मिलेगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 15 सितंबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Publish:Thu, 12 Sep 2019 03:08 PM (IST) Updated:Sun, 15 Sep 2019 12:31 PM (IST)
15 सितंबर 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों के कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी, लेकिन आत्मविश्वास से सफलता मिलेगी
15 सितंबर 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों के कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी, लेकिन आत्मविश्वास से सफलता मिलेगी

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: सायं 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: प्रतिपदा श्राद्ध।

विशेष: पितृ पक्ष प्रारंभ।

राशिफल

मेष: राजनीतिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। पड़ोसी या अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिलेगा। संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

वृष: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

मिथुन: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। बिगड़े कार्य बनेंगे।

कर्क: कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी, लेकिन आत्मविश्वास आपको सफलता देगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

सिंह: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसी के कारण तनाव मिल सकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

कन्या: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। संबंधों में मधुरता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला: भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।

वृश्चिक: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे।

धनु: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। बिगड़े कार्य बनेंगे।

मकर: संबंधों में सुधार होगा। किसी रिश्तेदार या व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।

कुंभ: दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। संतान के व्यवहार से चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें।

मीन: धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यवसाय में निवेश करना लाभप्रद रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

chat bot
आपका साथी