15 नवंबर 2019 का राशिफल: कन्या राशि वाले शिक्षा प्रतियोगिता के लिए अधिक परिश्रम करें, शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 15 नवंबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 11:59 AM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 08:20 AM (IST)
15 नवंबर 2019 का राशिफल: कन्या राशि वाले शिक्षा प्रतियोगिता के लिए अधिक परिश्रम करें, शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा
15 नवंबर 2019 का राशिफल: कन्या राशि वाले शिक्षा प्रतियोगिता के लिए अधिक परिश्रम करें, शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: पूर्वाह्न 10:30 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।

आज की भद्रा: प्रात: 07:53 बजे से सायं 07:46 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: गणेश चतुर्थी व्रत।

राशिफल

मेष: राजनेता से सहयोग लेने में सफल होंगे, लेकिन किसी सरकारी कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। यात्रा भी संभव है।

वृष: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा, लेकिन गुप्त शत्रु तनाव का कारण बनेंगे। संतान के व्यवहार से भी चिंतित हो सकते हैं।

मिथुन: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कर्क: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

सिंह: रचनात्मक और व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कन्या: घर की मुख्य महिला या अधिकारी का सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के लिए अधिक परिश्रम करें। व्यावासयिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

तुला: धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

वृश्चिक: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें।

धनु: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मकर: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मीन: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद हो सकती है। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

chat bot
आपका साथी