14 जुलाई 2020 का राशिफल: सिंह रा​शि वालों के आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 14 जुलाई 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 06:12 AM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 09:43 AM (IST)
14 जुलाई 2020 का राशिफल: सिंह रा​शि वालों के आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी
14 जुलाई 2020 का राशिफल: सिंह रा​शि वालों के आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष, नवमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: मंगला गौरी व्रत।

राशिफल

मेष: व्यावसायिक मामलों में कुछ व्यवधान रहेंगे। मन खिन्न रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

वृष: दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें और न ही अपने मामले में हस्तक्षेप स्वीकार करें, जबकि नौकरी परिवर्तन की दिशा में किसी सीमा तक सफलता मिल सकती है।

मिथुन: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे।

कर्क: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में जो प्रयास चल रहा है, वह सफल होगा। पिता अथवा धर्मगुरु का सहयोग मिलता रहेगा।

सिंह: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

कन्या: जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में सचेत रहें। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें।

तुला: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। महिला अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: रोग या विरोधी तनाव का कारण बन सकता है। कोई ऐसी घटना हो सकती है, जो आपके हित में न हो। वाणी पर संयम रखें और व्यर्थ के वाद-विवाद में न पड़ें।

धनु: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पिता अथवा धर्मगुरु का सहयोग मिलता रहेगा।

मकर: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कुंभ: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

मीन: व्यावसायिक मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आर्थिक और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

chat bot
आपका साथी