13 नवंबर 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वालों के रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 13 नवंबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Mon, 11 Nov 2019 03:56 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 08:45 AM (IST)
13 नवंबर 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वालों के रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें
13 नवंबर 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वालों के रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: मध्याह्न 12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: मार्गशीर्ष मास प्रारंभ, अशून्य शयन द्वितीया व्रत।

राशिफल

मेष: व्यावसायिक मामलों में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफलतादायक होगा। 

वृष: भावुकता में नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। 

मिथुन: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। 

कर्क: मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। 

सिंह: घर की प्रमुख महिला का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। 

कन्या: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। 

तुला: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। 

वृश्चिक: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। 

धनु: रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। फिर भी मन अशांत रहेगा। 

मकर: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक परिश्रम करना होगा। 

कुंभ: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। 

मीन: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

chat bot
आपका साथी