13 जुलाई 2020 का राशिफल: इन रा​शि वालों के लिए आज का दिन है उत्तम, जानें आपके लिए क्या है खास

Horoscope Today आज सावन का दूसरा सोमवार है। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 13 जुलाई 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 06:17 AM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 02:43 PM (IST)
13 जुलाई 2020 का राशिफल: इन रा​शि वालों के लिए आज का दिन है उत्तम, जानें आपके लिए क्या है खास
13 जुलाई 2020 का राशिफल: इन रा​शि वालों के लिए आज का दिन है उत्तम, जानें आपके लिए क्या है खास

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष, अष्टमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्रावण सोमवार व्रत।

राशिफल

मेष: पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक और व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

वृष: अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। जीविका के क्षेत्र में किसी तरह का जोखिम न उठाएं। पारिवारिक सहयोग मिलता रहेगा।

मिथुन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक कार्यों में व्यवधान रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

कर्क: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। महिला अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

सिंह: पिता से सहयोग मिलेगा। उच्च अधिकारी का भी सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन दांपत्य जीवन में कुछ तनाव मिल सकता है।

कन्या: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। संबंध मधुर होंगे।

तुला: संबंधों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

वृश्चिक: मातृ पक्ष से सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु: जीविका और व्यावसाय के क्षेत्र में चल रहा प्रयास किसी सीमा तक सफल होगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मकर: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कुंभ: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। बुद्धि कौशल से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा।

मीन: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। संबंध मधुर होंगे।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

chat bot
आपका साथी