12 जून 2021 का राशिफल: मकर राशि वालों के चल या अचल संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 12 जून 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 06:57 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 06:57 AM (IST)
12 जून 2021 का राशिफल: मकर राशि वालों के चल या अचल संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी
12 जून 2021 का राशिफल: मकर राशि वालों के चल या अचल संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहार: वेदारम्भ।

राशिफल

मेष: पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। पारिवािरक समस्या का भी सामना करना पड़ेगा। पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृष: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। मैत्री संबंध मधुर होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। अज्ञात भय तनाव का कारण होगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।

मिथुन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कर्क: चली आ रही परेशानी से मुक्ति मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कुछ पारिवारिक समस्या रहेगी। कर्मक्षेत्र में बाधा आएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

सिंह: राजनेता या उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। व्यावसायिक या संपत्ति के मामले में कर्ज लेने का प्रयास सफल होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

कन्या: कर्मक्षेत्र में बाधा आएगी। अज्ञात भय व्यर्थ का तनाव देगा। दांपत्य जीवन में भी वैचारिक मतभेद हो सकते हंै। संयम से काम लें। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

तुला: महिला अधिकारी का सहयोग मिल सकता है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। नए संबंध बनेंगे।

वृश्चिक: दांपत्य जीवन में वैचारिक मतभेद होंगे। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। यात्रा देशाटन से बचें। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। संयम से काम लेना हितकर होगा।

धनु: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। संतान के कारण तनाव मिल सकता है। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

मकर: चल या अचल संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कुंभ: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। उच्च अधिकारी या राजनेता से सहयोग लेने में सफल होंगे। नए संबंध बनेंगे।

मीन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। भौतिक सुख बढ़ेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। आपसी संबंध मधुर होंगे।

chat bot
आपका साथी