08 दिसंबर 2019 का राशिफल : मेष राशि वालों को वाहन से खतरा, वृष राशि वाले वाणी पर संयम रखें

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 08 दिसंबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 06:00 AM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 08:35 AM (IST)
08 दिसंबर 2019 का राशिफल : मेष राशि वालों को वाहन से खतरा, वृष राशि वाले वाणी पर संयम रखें
08 दिसंबर 2019 का राशिफल : मेष राशि वालों को वाहन से खतरा, वृष राशि वाले वाणी पर संयम रखें

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: सायं 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार : मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती।

आज की भद्रा: प्रात: 08:30 बजे तक।

मेष : वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। संतान के व्यवहार से चिंतित रहेंगे। व्यावसायिक मामलों में सावधानी बरतें।

वृष : पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। यात्रा देशाटन की भी स्थिति बनेगी। वाद-विवाद से बचें। वाणी पर संयम न रखने से व्यावसायिक या पारिवारिक समस्या आ सकती है।

मिथुन : जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कर्क : महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी लेकिन गुप्त शत्रु से तनाव मिल सकता है।

सिंह : व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या : स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। खासतौर से वाहन चलाते समय सावधानी रखें। यात्रा में अपनी वस्तुओं की सुरक्षा रखें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

तुला : मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

वृश्चिक: अहंकार के कारण रिश्तों में तनाव आ सकता है। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। नई नौकरी या नए व्यवसाय की दिशा में आशातीत सफलता मिलेगी।

धनु : संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मकर : जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। आपसी संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ : उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारी से भी सहयोग मिल सकता है। यात्रा देशाटन की संभावना है।

मीन : यात्रा देशाटन की संभावना है। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

chat bot
आपका साथी