08 अगस्त 2021 का राशिफल: कन्या राशि वालों की आर्थिक योजना सफल होगी, नए संबंध बनेंगे

Horoscope Today हरियाली अमावस्या पर पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 08 अगस्त 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Sun, 08 Aug 2021 06:15 AM (IST) Updated:Sun, 08 Aug 2021 06:34 AM (IST)
08 अगस्त 2021 का राशिफल: कन्या राशि वालों की आर्थिक योजना सफल होगी, नए संबंध बनेंगे
08 अगस्त 2021 का राशिफल: कन्या राशि वालों की आर्थिक योजना सफल होगी, नए संबंध बनेंगे

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या का राशिफल।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: हरियाली अमावस्या, स्नानदान की अमावस्या।

विशेष: बुध मघा नक्षत्र सिंह राशि में।

राशिफल

मेष: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। निजी सुख में व्यवधान आएगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। संयम से काम लेना होगा।

वृष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। मधुर संबंध बनेंगे।

मिथुन: पारिवारिक महिला के कारण तनाव मिलेगा। अधीनस्थ कर्मचारी, मित्र या भाई का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क: भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

सिंह: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। मैत्री संबंध मधुर होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कन्या: आर्थिक योजना फलीभूत होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। नए संबंध बनेंगे।

तुला: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पिता या घर के मुखिया से तनाव मिल सकता है। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

धनु: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मकर: भौतिक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

कुंभ: मन अशांत रहेगा। अपनों से ही तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

मीन: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

chat bot
आपका साथी