07 जुलाई 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों की आ​र्थिक स्थिति में सुधार होगा, शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 07 जुलाई 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 05:52 AM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 07:41 AM (IST)
07 जुलाई 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों की आ​र्थिक स्थिति में सुधार होगा, शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी
07 जुलाई 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों की आ​र्थिक स्थिति में सुधार होगा, शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: मंगला गौरी का पूजन।

आज की भद्रा: रात्रि 09:11 बजे से 08 जुलाई को प्रात: 09:19 बजे तक।

राशिफल

मेष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में निकटता आएगी। पिता अथवा धर्मगुरु से सहयोग मिलता रहेगा।

वृष: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे, लेकिन वाणी पर संयम न रखने से पारिवारिक या व्यावसायिक रिश्तों में तनाव आ सकता है।

मिथुन: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति बन रही है, लेकिन सतर्क रहें।

कर्क: नेत्र या उदर विकार अथवा त्वचा के रोग के प्रति सचेत रहें। विरोधी परास्त होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

सिंह: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।

कन्या: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कुछ व्यावसायिक, कुछ पारिवारिक तनाव मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। पिता अथवा धर्मगुरु का सहयोग मिलेगा।

तुला: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संबंध मधुर होंगे। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफलता देगा।

वृश्चिक: स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संबंधों में सुधार होगा।

धनु: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मकर: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन वाणी पर संयम न रखने से व्यावसायिक अथवा पारिवारिक तनाव मिल सकता है।

कुंभ: रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मीन: जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा, लेकिन संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। रचनात्मक मामलों में सफलता मिलेगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।  

chat bot
आपका साथी