04 अगस्त 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों की आर्थिक योजना सफल होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। आज पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 04 अगस्त 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 06:17 AM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 04:21 PM (IST)
04 अगस्त 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों की आर्थिक योजना सफल होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें
04 अगस्त 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों की आर्थिक योजना सफल होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा का राशिफल। 

आज का राहुकाल: दोपहर 03 बजे से 04:30 मिनट तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर

पंचक: रात्रि के 08:47 बजे से प्रारंभ, 09 अगस्त को शाम 07:06 बजे सामप्त।

राशिफल

मेष: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

वृष: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के सम्पन्न होने से आत्मश्विास में वृद्धि होगी।

मिथुन: रुका हुआ कार्य सम्पन्न होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से सहयेाग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष में सुधार होगा।

सिंह: आर्थिक योजना फलीभूत होगी। कुछ व्यावसायिक और कुछ पारिवारिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। यात्रा की स्थिति से बचें।

कन्या: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

तुला: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

वृश्चिक: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। संबंधों मे मधुरता आएगी। किसी कार्य के सम्पन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी।

धनु: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। गृह कार्य में सफलता मिलेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संबंधों में निकटता आएगी। किसी मित्र से भेंट होगी।

मकर: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक स्तर पर मजबूत होंगे।

कुंभ: व्यावसायिक सफलता से आत्मश्विास में वृद्धि होगी। रोग और शत्रु तनाव का कारण होंगे। संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

मीन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शिक्षा या संतान तनाव का कारण होंगे। वाणी पर संयम रखें। व्यर्थ की उलझने रहेंगी। रचनात्म्मक कार्यों में मन लगाएं।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

chat bot
आपका साथी