02 अगस्त 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों ​के उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, बिजनेस प्लान सफल होगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 02 अगस्त 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 07:05 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 07:31 AM (IST)
02 अगस्त 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों ​के उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, बिजनेस प्लान सफल होगा
02 अगस्त 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों ​के उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, बिजनेस प्लान सफल होगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष, नवमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्रावण सोमवार व्रत।

आज की भद्रा: रात्रि के 11:45 बजे से 03 अगस्त को दोपहर 01:00 बजे तक।

राशिफल

मेष: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी, लेकिन पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृष: अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति में अपनी वस्तुओं की सुरक्षा के प्रति सचेत रहें। धन हानि की आशंका है। रचनात्मक कार्यों में मन लगाना हितकर होगा।

मिथुन: कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे स्वयं या परिवार की प्रतिष्ठा प्रभावित हो। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

कर्क: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। किसी तरह का जोखिम न उठाएं। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। नए संबंध बनेंगे।

सिंह: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। राजनेता से सहयेाग लेने में सफल होंगे। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कन्या: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति आ सकती है। भाई-बहन के कारण भी मन अशांत हो सकता है। संयम से काम लेना हितकर होगा।

तुला: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पिता अथवा धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा।

धनु: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

कुंभ: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। सांस्कृतिक या पारिवारिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में प्रगति होगी।

मीन: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

chat bot
आपका साथी