07 मार्च 2021 का राशिफल: धनु रा​शि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, शिक्षा में सफलता मिलेगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 07 मार्च 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 05:00 AM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 02:38 PM (IST)
07 मार्च 2021 का राशिफल: धनु रा​शि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, शिक्षा में सफलता मिलेगी
07 मार्च 2021 का राशिफल: धनु रा​शि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, शिक्षा में सफलता मिलेगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, नवमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: समर्थ गुरु श्री रामदास जयंती।

राशिफल

मेष: व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। मधुर संबंध बनेंगे।

वृष: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मिथुन: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।

कर्क: भागदौड़ रहेगी। रोग और विरोधी कष्ट देगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। मौसम के रोग से ग्रसित हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संतान का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के पूर्ण होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कन्या: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। संतान का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

तुला: दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा श्रम सार्थक होगा। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

वृश्चिक: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखें। भावुकता के कारण तनाव मिल सकता है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

धनु: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता आशातीत मिलेगी।

मकर: व्यावसायिक तनाव मिल सकता है। भावुकता में नियंत्रण रखना हितकर होगा। अनचाही यात्रा की भी संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

कुंभ: कर्मक्षेत्र में बाधा आ सकती है। भागदौड़ के प्रति सचेत रहें। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कुछ पारिवारिक तनाव भी मिल सकता है।

मीन: घर के मुखिया का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी से प्रोत्साहन मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

chat bot
आपका साथी