क्या है काली तितली के रास्ते काटने का मतलब, जानें शुकन-अपशकुन की कुछ लोककथाएं

हमारे समाज में कई तरह के शुकन और अपशकुन माने जाते हैं। हमारी दादी-नानी या अन्य बड़े बुजुर्ग हमें इनके बारे में बताते हैं। कई लोग इन पर बेहद विश्वास करते हैं। ऐसी घटनाएं जो भविष्य में होने वाली अच्छी बातों का संकेत देती हैं उन्हें शकुन कहते हैं।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 05 Dec 2020 10:55 AM (IST) Updated:Sun, 06 Dec 2020 09:10 AM (IST)
क्या है काली तितली के रास्ते काटने का मतलब, जानें शुकन-अपशकुन की कुछ लोककथाएं
क्या है काली तितली के रास्ते काटने का मतलब, जानें शुकन-अपशकुन की कुछ लोककथाएं

हमारे समाज में कई तरह के शुकन और अपशकुन माने जाते हैं। हमारी दादी-नानी या अन्य बड़े बुजुर्ग हमें इनके बारे में बताते हैं। कई लोग इन पर बेहद विश्वास करते हैं। ऐसी घटनाएं जो भविष्य में होने वाली अच्छी बातों का संकेत देती हैं उन्हें शकुन कहते हैं। वहीं, जो घटनाएं ये बताती हैं कि कि भविष्य में कुछ बुरा हो सकता है उसे अपशुकन कहा जाता है। हालांकि, ये सभी केवल लोककथाएं हैं और इन बातों का कोई भी वैज्ञानिक आधार नहीं है। लेकिन फिर भी लोग इन पर विश्वास करते हैं। यहां हम आपको इन्हीं शुकन और अपशुकन की बात बता रहे हैं। आपको यह बताना किसी अंधविश्वास को बढ़ावा देना नहीं है। यह हम केवल जानकारी मात्र ही बता रहे हैं।

चीन या मध्य अमेरिका में अगर काली तितली किसी व्यक्ति का रास्त काट ले तो इसे मृत्यु का संकेत माना जाता है। अगर किसी व्यक्ति पर उड़ता हुआ किन्नर बीट कर दे तो वह किसी गंभीर रोग से पीड़ित हो सकता है। वहीं, अगर उड़ता हुआ कौआ किसी पर हड्डी गिरा दे तो यह उसका समय पूरा होने का संकेत होता है। अगर कोई व्‍यक्ति ओपल की अंगूठी पहनता है और मोती का रंग लाइट से डार्क होने लगे तो यह मृत्यु के संकेत होते हैं। ओपल मोती का तापमान शरीर के तापमान अनुसार बदलता है। इससे यह मोती रंग बदलता है। अगर किसी व्यक्ति की छत पर उल्‍लू बैठा हो और वो चिल्लाए तो यह घर में किसी व्यक्ति के मौत के संकेत होते हैं। अगर कौआ आसमान की तरफ मुंह कर अपने पंखों को फड़फड़ाए साथ ही कर्कश आवाज कर तो यह मृत्यु की सूचना के संकेत होते हैं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। ' 

chat bot
आपका साथी