Happy Vivah Panchami 2021: आज विवाह पंचमी पर भेजें अपने मित्रों, रिश्तेदारों को शुभकामना संदेश

Happy Vivah Panchami 2021 आज हमें विवाह पंचमी के दिन सीता-राम की जयकारे के शुभ संदेश भेजने चाहिए। ऐसा करने से प्रभु श्री राम और माता सीता के आशीर्वाद से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

By Jeetesh KumarEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 11:28 AM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 11:28 PM (IST)
Happy Vivah Panchami 2021: आज विवाह पंचमी पर भेजें अपने मित्रों, रिश्तेदारों को शुभकामना संदेश
Happy Vivah Panchami 2021: आज विवाह पंचमी पर भेजें अपने मित्रों, रिश्तेदारों को शुभकामना संदेश

Happy Vivah Panchami 2021: आज भगवान श्री राम और माता जानकी के विवाह का पर्व, विवाह पंचमी मनाया जा रहा है। मार्गशीर्ष या अगहन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन इस पर्व को मनाने का विधान है। मान्यता है कि आज ही के दिन मिथिला नरेश राजा जनक के दरबार में प्रभु श्री राम ने सीता जी के स्वयंवर की शर्त पूरी की। मां सीता ने प्रभु श्री राम को का वरण अपने पति के रूप में किया।आज के दिन भगवान श्री राम और माता सीता का व्रत और पूजन करने का विधान है। इसके साथ ही आज सीता-राम के विवाह का आयोजन भी किया जाता है। मान्यता है ऐसा करने से सुखी और आदर्श वैवाहिक जीवन की प्राप्ति होती है। साथ जो कुवांरी लड़कियां आज के दिन व्रत, पूजन और सीता राम विवाह की कथा का पाठ करती हैं, उन्हें मनचाहे वर की प्राप्ति होती है।आज हमें विवाह पंचमी के दिन सीता-राम की जयकारे के शुभ संदेश अपने मित्रों और रिश्तेदारों को  भेजने चाहिए। ऐसा करने से प्रभु श्री राम और माता सीता के आशीर्वाद से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और सुखी वैवाहिक जीवन की प्राप्ति होती है.....

1- सिय राम मय सब जग जानी,

करहु प्रणाम जोरी जुग पानी ॥

आप सभी को मेरीओर से विवाह पंचमी की शुभकामनाएं।

2-सीता राम चरित अति पावन ।

मधुर सरस अरु अति मनभावन ॥

पुनि पुनि कितनेहू सुने सुनाये ।

हिय की प्यास बुझत न बुझाये॥

विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई।

3-गरज उठे गगन सारा,

समुद्र छोड़ें अपना किनारा,

हिल जाए जहान सारा,

जब गूंजे जय श्री राम का नारा।

सिया वर रामचंद्र की जय। विवाह पंचमी की ढेरों शुभकामनाएं।

4-राम जिनका नाम है, अयोध्या जिनका धाम है,

ऐसे रघुनंदन को, हमारा प्रणाम है,

आपको और आपके परिवार को जय सियाराम।

विवाह पंचमी की कोटि कोटि मंगल कामनाएं।

5-मंगल भवन अमंगल हारी, द्रवहु सो दशरथ अजिर बिहारी,

राम सिया राम, सिया राम जय जय राम।

- आप सभी को मेरी और से विवाह पंचमी की शुभकामनाएं।

6-भगवान राम और माता सीता आपके जीवन के सभी विघ्न हर लें और आपके जीवन में खुशियों और सेहत की रौशनी दें।

आपको विवाह पंचमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

 

chat bot
आपका साथी