Happy Vijayadashami 2021: आज अपने दोस्तों और परिजनों को भेजें विजयादशमी की बधाई एवं शुभकामना संदेश

Happy Vijayadashami2021 मां दुर्गा स्वयं बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक हैं। इस वर्ष विजयादशमी का पावन पर्व आज 15 अक्टूबर को है। विजयादशमी के इस पावन पर्व पर आप अपने प्रियजनों मित्रों परिजनों और शुभचिंतकों को बहुत सारी शुभकामनाएं एवं बधाई संदेश दें।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 06:00 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 01:43 PM (IST)
Happy Vijayadashami 2021: आज अपने दोस्तों और परिजनों को भेजें विजयादशमी की बधाई एवं शुभकामना संदेश
Happy Vijayadashami 2021: आज अपने दोस्तों और परिजनों को भेजें विजयादशमी की बधाई एवं शुभकामना संदेश

Happy Vijayadashami 2021: मां दुर्गा स्वयं बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक हैं। असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक भगवान श्रीराम हैं। महिषासुर वध और रावण दहन दोनों ही बुराई के प्रतीक हैं। जिनका हर वर्ष मर्दन और दहन विजयादशमी पर होता है, ताकि लोग असत्य को त्याग सत्य के मार्ग पर चलें। बुराइयों को छोड़कर अच्छाई को अपनाएं। इस वर्ष विजयादशमी का पावन पर्व आज 14 अक्टूबर को है। विजयादशमी के इस पावन पर्व पर आप अपने प्रियजनों, मित्रों, परिजनों और शुभचिंतकों को बहुत सारी शुभकामनाएं एवं बधाई संदेश दें। आप और आपके सभी सगे-संबंधी विजयादशमी के इन संदेशों को अपने जीवन में भी उतारें।

विजयादशमी 2021 की बधाई एवं शुभकामना संदेश

1. आज दशहरा का मौका है पावन,

आज करें एक छोटा-सा काम,

मन में बैठे रावण और महिषासुर का करें सर्वनाश

विजयादशमी 2021 की बहुत बहुत शुभकमानाएं!

2. विजयादशमी एक उम्मीद जगाता है,

अधर्म के अंत की याद दिलाता है,

जो चलता है सत्य की राह पर

वो विजय का प्रतीक बन जाता है।

Happy Vijayadashami 2021

3. विजयादशमी असत्य पर सत्य की विजय का त्योहार है,

इसकी खुशिमयां बेशुमार और अपरंपार हैं,

आप पर हो मां दुर्गा की कृपा की बारिश,

हर नाउम्मीद इंसान की वही तो पालनहार हैं।

Happy Vijayadashami 2021

4. या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

Happy Vijayadashami 2021

5. सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके,

शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।

आपको और आपके पूरे परिवार को

विजयादशमी 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं!

6. मां शेरावाली अब जा रही हैं,

हम सबके दुख हर के जा रही हैं,

व्रत और पूजा का मिला उत्तम फल,

हर घर में खुशहाली है चारों ओर।

विजयादशमी 2021 की बहुत-बहुत बधाई!

7. मां दुर्गा को विदा करो खुशी-खुशी,

मातारानी ने हर मुराद की है मेरी पूरी,

मां अगले बरस भी आना मेरे घर-आंगन,

आपकी कृपा से ही धन्य है मेरा जीवन।

Happy Vijayadashami 2021

8. श्रीराम वन को गए, सीता का हरण हुआ,

हनुमान जैसा भक्त मिला, सुग्रीव से हुई मित्रता,

विभीषण का साथ मिला, समुद्र पर तैयार हुआ पुल,

कुंभकर्ण, मेघनाद और रावण का अंत हुआ,

लंका विजय संग विजयादशमी का पावन पर्व बना,

हर वर्ष विजयादशमी पर राम का गुणगान हुआ।

विजयादशमी 2021 की हार्दिक शुभकामना एवं बधाई!

9. अधर्म पर जीत के प्रतीक हैं श्रीराम,

दुष्टों के अंत का प्रतीक हैं श्रीराम,

हर बुराई को मिटा देने का नाम हैं दुर्गा,

शत्रु पर काल बन टूटने वाली देवी हैं दुर्गा।

आपको और आपके पूरे परिवार को

विजयादशमी 2021 की बहुत बधाई!

10. भीतर के रावण को जो स्वयं आग लगाएंगे,

सही मायने में वे ही विजयादशमी मनाएंगे..!

हैप्पी विजयादशमी 2021!

11. अज्ञान पर हो जाए, ज्ञान की विजय,

बुराई पर हो जाए, अच्छाई की जीत,

पाप पर पुण्य पड़ता है भारी,

आ जाए आपके पास खुशियां सारी।

विजयादशमी 2021 की शुभकामनाएं!

chat bot
आपका साथी