Happy Sharad Purnima 2021: आज शरद पूर्णिमा व्रत पर भेजें ये बधाई एवं शुभकामना संदेश

Happy Sharad Purnima 2021 आज देशभर में शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। आज रात्रि के प्रहर में माता लक्ष्मी के साथ कुबेर की पूजा विधि विधान से की जाएगी। आज शरद पूर्णिमा व्रत पर आप भी अपने प्रियजनों और शुभचिंतकों को शुभकामना एवं बधाई संदेश भेजें।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 11:15 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 07:29 AM (IST)
Happy Sharad Purnima 2021: आज शरद पूर्णिमा व्रत पर भेजें ये बधाई एवं शुभकामना संदेश
Happy Sharad Purnima 2021: आज शरद पूर्णिमा व्रत पर भेजें ये बधाई एवं शुभकामना संदेश

Happy Sharad Purnima 2021: आज देशभर में शरद पूर्णिमा व्रत है। आज रात्रि के प्रहर में माता लक्ष्मी के साथ कुबेर की पूजा विधि विधान से की जाएगी। दोनों की कृपा से आपके जीवन में धन, सुख, समृद्धि और वैभव प्राप्त होगा। आज शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा औषधीय गुणों से युक्त होता है। आज रात खुले आसमान के नीचे खीर रखने और उसे खाने की भी परंपरा है। आज शरद पूर्णिमा व्रत के अवसर पर आप भी अपने प्रियजनों और शुभचिंतकों को शुभकामना एवं बधाई संदेश भेजें ताकि उन पर मां लक्ष्मी की कृपा हो।उनका जीवन भी खुशियों से भर जाए।

शरद पूर्णिमा 2021 की शुभकामनाएं एवं बधाई संदेश

शरद पूर्णिमा का चांद सबसे सुंदर होता है,

और सबसे ज्यादा आशीर्वाद देता है,

आशा है इस रात आप सभी पर,

चन्द्रमा का भरपूर आशीर्वाद बरसे।

शरद पूर्णिमा 2021 की हार्दिक बधाई!

शरद पूर्णिमा की रात्रि का दिलकश है निखार,

इसमें बरसे है सिर्फ देवताओं का प्यार-दुलार,

बने चंद्रमा की चांदनी आपके लिए खुशगवार,

शुभ हो आपके लिए शरद पूर्णिमा का त्योहार।

शरद पूर्णिमा 2021 कोटि कोटि शुभकामनाएं!!!

आज रात आसमान से होगी अमृत वर्षा,

चंद्रमा होगा 16 कलाओं से परिपूर्ण,

मां लक्ष्मी स्वर्ग से आएंगी पृथ्वी पर,

आपके घर पधारें कुबेर।

आपको और आपके पूरे परिवार को शरद पूर्णिमा 2021

की बधाई एवं शुभकामनाएं!!!

आओ मिलकर शरद पूर्णिमा पर आज खुशी मनाएं,

चंद्रमा का आशीर्वाद लें और फूले ना समाएं,

सिर नवा कर अपना, जीवन को समृद्ध बनाएं।

Happy Sharad Purnima 2021

आज अपने घर को साफ रखना,

घर में दीपक जलाकर रखना,

आज कुबेर संग आएंगी माता लक्ष्मी,

स्वागत के लिए तैयार रहना,

देकर जाएंगी सुख समृद्धि का आशीष,

दरिद्रता, आर्थिक संकट होगा दूर।

Happy Sharad Purnima 2021

आश्विन मास की पूर्णिमा का रंग है निराला,

इस दिन चमके चन्द्रमा सबसे प्यारा,

बिखेर कर अपनी चांदनी से वो हमको दे अपना आशीर्वाद,

ये है कामना इस साल, हर साल।

Happy Sharad Purnima 2021

संग गोपियां राधा चली श्रीकृष्ण के द्वार,

कान्हा के सांवले रंग की बिखरे छटा अपार,

पूर्णिमा के उज्जवल प्रकाश में मिली वो कृष्ण से,

रासलीला आज होगी और नाचेगा सारा संसार।

शरद पूर्णिमा 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं!!!

chat bot
आपका साथी