Happy Birthday Suresh Prabhu: कुशलता और बहुमुखी प्रतिभा से परिपूर्ण हैं सुरेश प्रभु, जानें क्या है इनकी राशि

Happy Birthday Suresh Prabhu भारतीय राजनीतिज्ञ और नरेन्द्र मोदी सरकार में भारत के वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु का आज जन्मदिन है। इनका जन्म 11 जुलाई सन् 1953 को हुआ था।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 07:00 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 08:19 AM (IST)
Happy Birthday Suresh Prabhu: कुशलता और बहुमुखी प्रतिभा से परिपूर्ण हैं सुरेश प्रभु, जानें क्या है इनकी राशि
Happy Birthday Suresh Prabhu: कुशलता और बहुमुखी प्रतिभा से परिपूर्ण हैं सुरेश प्रभु, जानें क्या है इनकी राशि

Happy Birthday Suresh Prabhu: भारतीय राजनीतिज्ञ और नरेन्द्र मोदी सरकार में भारत के वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु का आज जन्मदिन है। इनका जन्म 11 जुलाई सन् 1953 को हुआ था। इनके पिता का नाम प्रभाकर प्रभु और माता का नाम सुमति देवी है। इनकी पत्नी का नाम उमा प्रभु है। ये वर्ष 2016 से राज्यसभा के सदस्य हैं। सुरेश प्रभु पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। साथ ही इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के सदस्य भी हैं। ज्योतिष के अनुसार, सुरेश प्रभु का जन्म कन्या लग्न में हुआ है और उनका स्वामी बुध है। मिथुन राशि, राशि चक्र की तीसरी राशि है। तो चलिए जानते हैं कि क्या कहती है वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु की कुंडली। साथ ही हम उन सभी लोगों को भी जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं जो सुरेश प्रभु के साथ 11 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

ज्योतिषाचार्य पूनम वार्षनेय ने बताया कि सुरेश प्रभु जी का जन्म समय दोपहर 12 बजे का है। इनका जन्म कन्या लग्न में तथा मिथुन राशि में हुआ है। इनका स्वामी बुध है। अत: इन्होंने कॉमर्स क्षेत्र में उच्च डिग्री हासिल की है। बुध जातक में मस्तिष्क का प्रतिनिधित्व करता है। एकादश भाव में बुध केतू की युति से आपकी विविध विषयों में रुचि है। नीति कुशलता, बहुमुखी प्रतिभा, दूरदर्शिता आदि गुण भी प्रचुर मात्रा में है।

नई-नई विधियों से कार्य करना भी पसंद है। यात्राएं भी अधिक होती हैं। सूर्य, चंद्रमा, मंगल दशम भव में सरकारी विभाग में उच्च पद प्रदान करने में सहायक बने। सूर्य मंगल की युति दशम भाव में कुलदीपक योग बनाती है। मिथुन राशि पर इस समय शनि की ढैय्या चल रही है अत: स्वास्थ्य का विशेश ध्यान रखें।

मिथुन राशि का सामान्य स्वभाव: इस राशि के जातक काफी फुर्तीले और आकर्षक होते हैं। यह व्यवहार के बेहद अच्छे होते हैं। ये काफी स्मार्ट और बुद्धिमान होते हैं। मिथुन जातकों में रोमांटिक व्यक्तित्व भी देखा जाता है। ये अपने विपरीत लिंग के प्रति काफी जल्दी आकर्षित हो जाते हैं।

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''

chat bot
आपका साथी