Ranbir Kapoor Birthday: जानें कुंडली की किस स्थिति ने बनाया रणबीर कपूर को प्रसिद्ध, जानें क्या कहती है इनकी राशि

Ranbir Kapoor Birthday बॉलिवुड स्टार रणबीर कपूर का जन्म 28 सितम्बर 1982 को मुम्बई में हुआ था। आज रणबीर अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। इनके पिता का नाम स्व. ऋषि कपूर और माता का नाम नीतू कपूर है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 09:00 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 12:54 PM (IST)
Ranbir Kapoor Birthday: जानें कुंडली की किस स्थिति ने बनाया रणबीर कपूर को प्रसिद्ध, जानें क्या कहती है इनकी राशि
जानें कुंडली की किस स्थिति ने बनाया रणबीर कपूर को प्रसिद्ध, जानें क्या कहती है इनकी राशि

Ranbir Kapoor Birthday: बॉलिवुड स्टार रणबीर कपूर का जन्म 28 सितम्बर 1982 को मुम्बई में हुआ था। आज रणबीर अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। इनके पिता का नाम स्व. ऋषि कपूर और माता का नाम नीतू कपूर है। ज्योतिष के मुताबिक, इनकी राशि मकर है। लग्न चार्ट में वृश्चिक लग्न की कुंडली में मंगल लग्न में बैठा हुआ है। केतु द्वितीय घर में चंद्रम तृतीय, शनि शुक्र सूर्य तथा बुध कन्या राशि का होकर एकादश भाव में बैठे हैं। शुक्र के साथ बुध कलानिधि योग बना रहा है। चलिए जानते हैं इनकी कुंडली इनके लिए क्या कहती है। लेकिन उससे पहले हम उन सभी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देना चाहते हैं जो 28 सितंबर को रणबीर कपूर के साथ अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

ज्योतिषाचार्य पं. दयानंद शास्त्री के अनुसार, इनका जन्म श्रवण नक्षत्र के दूसरी चरण में हुआ है। उसी के प्रभाव से रणबीर धन‍ी एवं सुखी है। इनका लग्न वृश्चिक तो चंद्र राशि मकर है। इनके नक्षत्र और राशि स्वामी न्यायप्रिय ग्रह शनि हैं। वहीं, लग्न स्वामी मंगल हैं। शनि इन्हें मेहनती तो मंगल इन्हें ऊर्जावान बनाते हैं। वर्तमान में रणबीर कपूर की कुंडली में देव गुरु बृहस्पति की महादशा चल रही है तो राशि और नक्षत्र स्वामी शनि अंतर्दशा में हैं। सूर्य का प्रत्यंतर इनकी कुंडली में इस समय चल रहा है। सूर्य इनके कर्मेश के स्वामी हैं जिनकी दशा इन पर 23 जून 2017 से आरंभ हुई है और 9 अगस्त 2017 तक यह बनी रहने के आसार हैं। वर्तमान में बृहस्पति गोचर कुंडलिका में लाभ घर में चल रहा हैं जोकि इनके लिये एक अच्छा संकेत है।

रणबीर कपूर की कुंडली में आंशिक कालसर्प दोष भी है। यही कारण है कि उन्हें अपने करियर में उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल रहे हैं। एक फिल्म उनकी अच्छा प्रदर्शन करती है वे दर्शकों से लेकर समीक्षकों की सुर्खियां बटोरते हैं तो अगली ही फिल्म उत्साहजनक प्रदर्शन नहीं कर पाती। रणबीर की कुंडली के अनुसार, सूर्य ने उन्हें दीर्घसूत्री बनाया। मंगल एवं चंद्र ने भ्रमणशील के साथ-साथ फिल्मों में कदम जमाए। बुध जन्म के समय कन्या राशि पर भ्रमण कर रहा था, उसने भी धनवान बनाया एवं प्रसिद्धि दिलाई। गुरु इनकी कुंडली में जिस राशि पर विराजमान है, उसने भी इनको धन-धान्य से सुखी बनाया। शुक्र केंद्र में होने से रणबीर को श्रेष्ठ कर्म वाला बनाता है। शनि जिस भाव में विराजमान है, यह आपको संपत्तिवान बनाता है। जन्म के समय शनि कन्या राशि पर भ्रमण कर रहा था, वह आपको उच्च स्थान दिलाता है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। ' 

chat bot
आपका साथी