Happy Birthday Rajnath Singh: ये गुण राजनाथ सिंह को बनाते हैं सबसे अलग, जानें क्या है इनकी राशि

Happy Birthday Rajnath Singhभारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। ये भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष हैं।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 06:00 AM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 07:35 AM (IST)
Happy Birthday Rajnath Singh: ये गुण राजनाथ सिंह को बनाते हैं सबसे अलग, जानें क्या है इनकी राशि
Happy Birthday Rajnath Singh: ये गुण राजनाथ सिंह को बनाते हैं सबसे अलग, जानें क्या है इनकी राशि

Happy Birthday Rajnath Singh: भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। ये भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष हैं। साथ ही वह मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में गृहमंत्री भी रहे। आज राजनाथ सिंह का 68वां जन्मदिन है। इनका जन्म 10 जुलाई, 1951 को उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में हुआ था। इनके पिता का नाम राम बदन सिंह और माता का नाम गुजराती देवी है। इनकी पत्नी का नाम सावित्री सिंह है। औपचारिक रूप से राजनाथ सिंह सन् 1974 में राजनीति में शामिल हुए थे।

ज्योतिष के मुताबिक, राजनाथ सिंह की राशि तुला है। तो चलिए जानते हैं उनकी राशि के मुताबिक, राजनाथ सिंह का सामान्य स्वभाव कैसा है। साथ ही साथ आज हम उन सभी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं, जो राजनाथ सिंह के साथ 10 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

वाराणसी के ज्योतिषाचार्य गणेश मिश्रा के मुताबिक, राजनाथ सिंह की तुला राशि है। उन्होंने बताया कि इस राशि के जातक ब्राह्मण, साधु-संत समाज में आदर के साथ सेवारत रहते हैं। साथ ही इस राशि के जातक ऊंची नासिका वाले होते हैं। इन्हें भ्रमण करना बेहद ही पसंद होता है। ये जातक खरीद-फरोख्त में बेहद चतुर होते हैं। किसी भी चीज को खरीदना हो, तो इसके लिए वे बेहद सोचते-समझते हैं। इस राशि के जातकों को दो नामों से जाना जाता है। इनका शुभ अंक 8 होता है, साथ ही शुभ रंग काला होता है।

जानें तुला राशि के बारे में सामान्य जानकारी:

राशियों में तुला सातवां ज्योतिषीय चिह्न है। इनका राशि तत्व वायु होता है। इनका स्वामी शुक्र होता है। इस राशि के जातकों में संयम होता है। ऐसे में हर स्थिति में खुद के गुस्से पर नियंत्रण रख पाते हैं। साथ ही इस राशि के जातक कोई भी काम जल्दबाजी में नहीं करते हैं।

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''

chat bot
आपका साथी