Happy Ahoi Ashtami 2020: हर साल आता है अहोई अष्टमी का त्यौहार, मनाए खुशियों से हर बार

Happy Ahoi Ashtami Wishes आज अहोई अष्टमी है। आज के इस शुभ अवसर पर आप अपने दोस्तों और परिवारों को शुभकामनाएं कुछ विशेज या एसएमएस भेज सकते हैं। यहां हम आपको कुछ शुभकामना संदेश और कोट्स की जानकारी दे रहे हैं...

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 07 Nov 2020 07:00 PM (IST) Updated:Sun, 08 Nov 2020 09:31 AM (IST)
Happy Ahoi Ashtami 2020: हर साल आता है अहोई अष्टमी का त्यौहार, मनाए खुशियों से हर बार
Ahoi Ashtami Wishes: अहोई अष्टमी पर अपने दोस्तों को भेजें ये शुभकामना संदेश और मैसेज

Happy Ahoi Ashtami Wishes: आज महिलाएं अहोई अष्टमी का व्रत करती हैं। इस दिन महिलाएं संतान की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत करती हैं। इस व्रत का महत्व बेहद खास है। इस दिन 7 पुत्रों की कथा अवश्य सुननी चाहिए। मान्यता है कि इस दिन से ही दिवाली की शुरुआत हो जाती है। इससे अहोई अष्टमी का व्रत और भी ज्यादा बढ़ जाता है। यह व्रत करने से अहोई माता बेहद प्रसन्न हो जाती हैं और बच्चों को सलामत रखने का आशीर्वाद देती हैं। इस दिन शिवजी और माता पार्वती की पूजा की जाती है। अहोई अष्टमी के शुभ अवसर पर आप अपने दोस्तों और परिवारों को शुभकामनाएं भेज सकते हैं। यहां हम आपको कुछ शुभकामना संदेश और कोट्स की जानकारी दे रहे हैं जो आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और खास लोगों को वॉट्सऐप और मैसेंजर पर भेज सकते हैं।

अहोई अष्टमी पर अपने दोस्तों को भेजें शुभकामना संदेश:

1. आज अहोई अष्टमी दिन है कितना खास

जिसमें पुत्रों के लिए होते हैं उपवास

2. अहोई माता का व्रत आता है हर बार,

माता रखें खुला हमेशा अपना द्वार,

और भर दें खुशियों से हमारा संसार

ताकि हर साल हम मनाते रहें अहोई माता का त्योहार

शुभ अहोई अष्टमी

3. सबसे पहले माता की पूजा

सब कुछ उसके बाद

यही दुआ है हम सब की

माता का सदा रहे आर्शीवाद

शुभ अहोई अष्टमी

4. मां अहोई का व्रत है आज

एक एक तारा देखूं आज

अर्घ्य दिया मैंने आपको मां आज

कर दो अब जीवन साकार

जय मां अहोई

5. जितने भी है जहा पे, उन्ही के लाल है सारे

उनके ही इशारों पे चलते, ये चाँद और सितारे

पल भर के लिए ही सही माँ को याद कीजिये

होगी पूरी तमन्ना जरा फरियाद तो कीजिये

शुभ अहोई अष्टमी

6. हर साल आता है अहोई अष्टमी का त्यौहार

मनाये खुशियों से हर बार

बढ़ाता है ये माँ बच्चो का प्यार

आप सभी को मुबारक हो अहोई अष्टमी का त्यौहार

7. माँ अहोई का व्रत है आज

एक एक तारा देखूं आज

अर्ज़ दिया मेने आपको आज

करदो अब जीवन साकार

जय माँ अहोई।

!!..हैप्पी अहोई अष्टमी..!!

8. सबसे पहले माता की पूजा

सब कुछ उसके बाद

यही दुआ है हम सब की

माता का सदा रहे आशीर्वाद

शुभ अहोई अष्टमी

9. खुशियों का हो ओवरफ्लो

मस्ती कभी न हो लो

अपनों का प्यार बना रहे

घर में भरी माया रहे

शोहरत, समृद्धि की हो बौछार

ऐसा आये अहोई अष्टमी का त्यौहार 

chat bot
आपका साथी