Prophecies of Gaylard Christe: भारत के लिए गेलार्ड क्राइसे ने की थी यह भविष्यवाणी, संसार के एक सूत्र में बंधने की कही थी बात

Prophecies of Gaylard Christe इस हफ्ते भी हम आपके लिए एक भविष्यवक्ता जिनका नाम गेलार्ड क्राइसे है की भविष्यवाणियों की जानकारी लाए हैं।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 10:00 AM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 03:55 PM (IST)
Prophecies of Gaylard Christe: भारत के लिए गेलार्ड क्राइसे ने की थी यह भविष्यवाणी, संसार के एक सूत्र में बंधने की कही थी बात
Prophecies of Gaylard Christe: भारत के लिए गेलार्ड क्राइसे ने की थी यह भविष्यवाणी, संसार के एक सूत्र में बंधने की कही थी बात

Prophecies of Gaylard Christe: भविष्यवाणियों पर हम में से कई लोग भरोसा कर लेते हैं। दुनिया में कई ऐसे भविष्यवक्ता हुए हैं जिनके बारे में कहा गया है कि इनके द्वारा की गईं भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। अब इन भविष्यवाणियों में से कितनी सच हैं ये हम नहीं कह सकते हैं लेकिन जानकारी तो दे ही सकते हैं। बाबा वंगा, नास्त्रेदमस, जूलस वर्ने, प्रोफेसर कीरो, पीटर हरकौस जैसे भविष्यवक्ताओं की भविष्यवाणियों की जानकारी हम आपको दे चुके हैं। जिस तरह हम हर हफ्ते आपके लिए दुनिया के प्रसिद्ध भविष्यवक्ताओं की जानकारी लाते हैं। इस हफ्ते भी हम आपके लिए एक भविष्यवक्ता जिनका नाम गेलार्ड क्राइसे है, की भविष्यवाणियों की जानकारी लाए हैं। आइए जानते हैं कि इन्होंने क्या-क्या भविष्यवाणी की थी।

गेलार्ड क्राइसे ने भारत के बारे में भविष्यवाणी की थी। इसमें उन्होंने कहा किसी महापुरुष के जन्म से संबंधित बात कही थी। उन्होंने कहा था कि वो देख रहा हैं कि पूर्व में मौजूद एक अतिप्राचीन देश भारत है। इस देश में साधु और संतों की पूजा की जाती है। यहां के लोग बेहद सीधे, सच्चे और ईमानदार हैं। इस देश से एक प्रकाश उठता आ रहा है। यहां पर एक महापुरुष ने जन्म लिया है। यह महापुरुष सारे विश्व के लिए कल्याण की योजनाएं बनाएगा।

पूरे विश्व के लोग उधर ही देखेंगे। साथ ही उस महापुरुष की बात भी मानेंगे। सभी राजनीतिक नेता विवश हो जाएंगे और एक साथ एक ही मंच पर इकट्ठे होंगे। इन सब बातों का प्रमाण इसी शताब्दी (20वीं) के आखिरी तक मिलने लगेगा। इसके बाद ही सारा संसार एक सूत्र में बंधता चला जाएगा। इनके बारे में केवल एक यही भविष्यवाणी हैं जो उपलब्ध है जो भारत से संबंधित है।

डिस्क्लेमर:

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''

chat bot
आपका साथी