Aaj Ka Panchang: पढ़ें 19 मई 2021 का पंचांग, गंगा सप्तमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज 19 मई 2021 और दिन बुधवार है। आज गंगा सप्तमी है। आज बुधवार के दिन आपको विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की आराधना करनी चाहिए।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Wed, 19 May 2021 05:44 AM (IST) Updated:Wed, 19 May 2021 06:15 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 19 मई 2021 का पंचांग, गंगा सप्तमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 19 मई 2021 का पंचांग, गंगा सप्तमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज 19 मई 2021 और दिन बुधवार है। आज गंगा सप्तमी है। आज के दिन पावन गंगा स्वर्ग लोक से पृथ्वी पर जाने के लिए पहले भगवान शिव की जटाओं में उतरी थीं, ताकि उनके वेग से पृथ्वी रसातल में न चली जाए। आज बुधवार के दिन आपको विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की आराधना करनी चाहिए। पूजा करते समय गणेश जी को 21 दूर्वा चढ़ाएं चाहिए और मोदक का भोग लगाएं। गणेश जी के आशीष से सभी कार्य बिना विघ्न के पूरे होंगे और मनोकामनाएं भी पूर्ण होंगी। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज की भद्रा: दोपहर 12:51 बजे से रात्रि के 12:38 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: गंगा सप्तमी।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, ग्रीष्म ऋतु वैशाख मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी 12 घंटे 51 मिनट तक, तत्पश्चात् अष्टमी आश्लेषा नक्षत्र 15 घंटे 48 मिनट तक, तत्पश्चात् मघा नक्षत्र धु्रव योग 25 घंटे 09 मिनट तक, तत्पश्चात् व्याघात योग कर्क में चंद्रमा 15 घंटे 48 मिनट तक तत्पश्चात् सिंह में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 03 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 07 बजकर 08 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय दोपहर 12 बजकर 08 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय आज देर रात 01 बजकर 25 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज ऐसा कोई मुहूर्त प्राप्त नहीं है।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 46 मिनट से दोपहर 03 बजकर 38 मिनट तक।

अमृत काल: आज दोपहर 02 बजकर 09 मिनट से दोपहर 03 बजकर 48 मिनट तक।

आज वैशाख शुक्ल सप्तमी है। आज बुधवार के दिन गणेश चालीसा और गणेश जी के मंत्रों का जाप करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी