Feb 2021 Vrat And Festival: आज है प्रदोष व्रत, जानें कब है माघ पूर्णिमा, रविदास जयंती और हज़रत अली का जन्मदिन

Feb 2021 Vrat And Festival फरवरी 2021 के अंतिम सप्ताह का प्रारंभ हुआ है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज माघ मास के शुक्ल पक्ष कीद्वादशी तिथि है। इस सप्ताह में प्रदोष व्रत माघ पूर्णिमा रविदास जयंती और हज़रत अली का जन्मदिन आने वाला है।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 10:02 AM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 08:42 AM (IST)
Feb 2021 Vrat And Festival: आज है प्रदोष व्रत, जानें कब है माघ पूर्णिमा, रविदास जयंती और हज़रत अली का जन्मदिन
Feb 2021 Vrat And Festival: आज है प्रदोष व्रत, जानें कब है माघ पूर्णिमा, रविदास जयंती

Feb 2021 Vrat And Festival: फरवरी 2021 के अंतिम सप्ताह का प्रारंभ हो चुका है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस सप्ताह में जया एकादशी, प्रदोष व्रत, माघ पूर्णिमा, रविदास जयंती और हज़रत अली का जन्मदिन आने वाला है। जागरण अध्यात्म में आज हम जानते हैं कि ये महत्वपूर्ण व्रत, पर्व एवं त्योहार किस दिन किस तारीख को पड़ेंगे।

24 फरवरी: दिन— बुधवार: प्रदोष व्रत

प्रदोष व्रत 2021: माघ मास के शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत या माघी प्रदोष व्रत 24 फरवरी दिन बुधवार को है। प्रदोष व्रत के दिन प्रदोष काल में भगवान शिव की विधि विधान से पूजा की जाती है। उनकी कृपा से संतान, धन, सुख और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

25 फरवरी: दिन— गुरुवार: हज़रत अली का जन्मदिन

हज़रत अली का जन्मदिन 2021: इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर मोहम्मद के चचेरे भाई और दामाद हज़रत अली का जन्मदिन इस वर्ष 25 फरवरी दिन गुरुवार को मनाया जाएगा। शिया मुस्लिमों के वे नेता हैं। पैगंबर मोहम्मद की मौत के बाद इस्लाम में दो विचारधाराएं हो गईं। एक शिया और एक ​सुन्नी।

27 फरवरी: दिन— शनिवार: माघ पूर्णिमा, गुरु रविदास जयंती

माघ पूर्णिमा 2021: इस वर्ष 2021 की माघ पूर्णिमा 27 फरवरी दिन शनिवार को है। इस दिन नदी में स्नान कर दान पुण्य किया जाता है। इस दिन लोग माघी पूर्णिमा का व्रत भी रखते हैं।

गुरु रविदास जयंती 2021: माघ मास की पूर्णिमा तिथि को संत रविदास का जन्म हुआ था, इसलिए हर साल माघ पूर्णिमा के दिन संत रविदास जयंती मनाई जाती है। इस वर्ष रविदास जयंती 27 फरवरी दिन शनिवार को है।

जो बीत गया

23 फरवरी: दिन— मंगलवार: जया एकादशी

जया एकादशी 2021: ​हिंदी पंचांग के अनुसार माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को जया एकादशी के नाम से जाना जाता है। जया एकादशी का व्रत आज 23 फरवरी दिन मंगलवर को पड़ रहा है। जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी