Shani Pradosh Vrat: शनि प्रदोष व्रत पर करें ये 10 उपाय, प्राप्त होती है शनिदेव की असीम कृपा

Shani Pradosh Vrat: शनि प्रदोष व्रत पर करें ये 10 उपाय, प्राप्त होती है शनिदेव की असीम कृपा

Shani Pradosh Vrat आज शनि प्रदोष व्रत है। आज के दिन भोलेनाथ की पूजा की जाती है। इसके अलावा अगर शनि प्रदोष व्रत के दिन शनिदेव की पूजा भी की जाए तो व्यक्ति के लिए बेहद लाभदायी साबित होता है।

Shilpa SrivastavaSat, 24 Apr 2021 08:24 AM (IST)

Shani Pradosh Vrat: आज शनि प्रदोष व्रत है। आज के दिन भोलेनाथ की पूजा की जाती है। माना जाता है कि अगर कोई व्यक्ति भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहता है तो उसे प्रदोष व्रत अवश्य करना चाहिए। इस व्रत को करने से शिव प्रसन्न हो जाते हैं और भक्त को सभी सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है। इसके अलावा अगर शनि प्रदोष व्रत के दिन शनिदेव की पूजा भी की जाए तो व्यक्ति के लिए बेहद लाभदायी साबित होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भगवान शनिदेव को प्रसन्न करने के कई उपाय हैं जिनके द्वारा शनि की शांति होती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

शनि प्रदोष व्रत के 10 उपाय:

1. शनि को मनाने के लिए शनि प्रदोष व्रत करना लाभकारी माना जाता है। इससे शनिदेव की असीम कृपा प्राप्त होती है।

2. इस दिन शिवजी का भस्म व तिलाभिषेक करना बेहद लाभदायी माना जाता है।

3. अगर इस दिन दशरथकृत शनि स्तोत्र का पाठ किया जाए तो जीवन में आ रहीं परेशानियां समाप्त हो जाती हैं। साथ ही शनि के अशुभ प्रभाव से भी मुक्ति मिलती है। यह पाठ कम से कम 11 बार अवश्य करना चाहिए।

4. इस दिन शनि चालीसा, शनैश्चरस्तवराज:, शिव चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए। साथ ही आरती भी करनी चाहिए।

5. इस दिन शिवलिंग का अभिषेक तेल से जरूर करना चाहिए।

6. इस दिन अगर महाकाल के दर्शन किए जाएं तो विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।

7. इस भोलेनाथ को शक्कर का भोग लगाना चाहिए।

8. शनि प्रदोष व्रत करने से व्यक्ति शनि के अशुभ प्रभाव से बच जाता है। इस दिन जो व्यक्ति व्रत कर रहा है उसे शिवशंकर की पूजा करने के बाद शनिदेव की पूजा भी करनी चाहिए।

9. इसके अलावा दूध, दही, घी, नर्मदा जल, गंगा जल, शहद से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए।

10. इस दिन शिव चालीसा, प्रदोष स्तोत्र, कथा, शिवजी की आरती और मंत्रों का जाप करने से शनि संबंधित दोषों से मुक्ति मिलती है। 

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '  

रोमांचक गेम्स खेलें और जीतें
एक लाख रुपए तक कैश अभी खेलें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.