Diwali 2021:जानिए, क्या है इस साल दीपावली पूजन की सही तिथि और शुभ मुहूर्त?

Diwali 2021 हिंदू धर्म में दीपावली के पर्व का विशेष महत्व है। दीपावली का त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि के दिन मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस साल दीपावली की सही तिथि और पूजन के शुभ मुहूर्त के बारे में....

By Jeetesh KumarEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 06:55 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 10:49 AM (IST)
Diwali 2021:जानिए, क्या है इस साल दीपावली पूजन की सही तिथि और शुभ मुहूर्त?
जानिए, क्या है इस साल दीपावली पूजन की सही तिथि और शुभ मुहूर्त?

Diwali 2021: हिंदू धर्म में दीपावली के पर्व का विशेष महत्व है। दीपावली को प्रकाश का पर्व कहा जाता है। दीपावली को दिन लोग अपने घरों को झालरों, रोशनियों और दीयों की कतार से सजाते हैं। इस दिन गणेश लक्ष्मी का पूजन किया जाता है। भगवान गणेश के पूजन से जहां शुभ और लाभ की प्राप्ति होती है वहीं मां लक्ष्मी सुख और समृद्धि का वरदान देती हैं। गणेश – लक्ष्मी के साथ दीपावली के दिन महानिशीथ काल में मां काली के पूजन का विधान है। दीपावली का त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि के दिन मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस साल दीपावली की सही तिथि और पूजन के शुभ मुहूर्त के बारे में....

दीपावली पूजन की तिथि

हिंदी पंचांग के अनुसार दीपावली का त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि के दिन मनाया जाता है। गणना के अनुसार इस साल कार्तिक अमावस्या कि तिथि 04 नवंबर को सुबह 06 बजकर 03 मिनट से शुरू हो कर 05 नवंबर को रात 02 बजकर 44 मिनट तक रहेगी। धर्माचार्यों के अनुसार दीपावली का त्योहार 04 नवंबर, दिन गुरूवार को मनाया जाएगा। दीपावली के पांच दिन का उत्सव 02 नवंबर को धनतेरस से शुरू हो रहा है, इसके अगले दिन नरकचौदस मनाई जाएगी। अन्नकूट और गोवर्धन पूजा दीपावली के बाद 05 नवंबर को प्रतिपदा के दिन की जाएगी। यम द्वितीया या भैय्या दूज का त्योहार 06 नवंबर को मनाया जाएगा।

दीपावली पूजन का शुभ मुहूर्त

दीपावली के दिन को लक्ष्मी पूजन के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का एक साथ पूजन करने का विधान है। इसके साथ ही इस दिन महाकाली और सभी पंथों के ईष्ट देवों का भी पूजन किया जाता है। दीपावली के दिन गणेश-लक्ष्मी के पूजन का सबसे शुभ मुहूर्त प्रदोष काल को माना जाता है। जो कि 04 नवंबर को शाम 06.10 बजे से लेकर रात्रि 08.06 बजे तक रहेगा। इस बार लक्ष्मी पूजन के लिए सबसे शुभ काल 1 घंटे 55 मिनट का है। इसके बाद रात्रि 11.38 बजे से 12.30 बजे तक महानिशीथ काल में मां काली के पूजन का मुहूर्त है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

 

chat bot
आपका साथी