Dhanteras 2021 Shopping: राशि के अनुसार करें इस धनतेरस पर खरीदारी, होगी अक्षय फल की प्राप्ति

Dhanteras 2021 Shopping धनतेरस के दिन खरीदारी करने और नये सामान घर लाने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कि राशि के अनुसार इस धनतेरस पर किस सामान की खरीदारी आपको सबसे ज्यादा शुभ फल प्रदान करेंगी...

By Jeetesh KumarEdited By: Publish:Mon, 01 Nov 2021 06:20 PM (IST) Updated:Tue, 02 Nov 2021 12:41 PM (IST)
Dhanteras 2021 Shopping: राशि के अनुसार करें इस धनतेरस पर खरीदारी, होगी अक्षय फल की प्राप्ति
Dhanteras 2021 Shopping: राशि के अनुसार करें इस धनतेरस पर खरीदारी, होगी अक्षय फल की प्राप्ति

Dhanteras 2021 Shopping: धनतेरस का त्योहार धन के देवता कुबेर और भगवान धनवंतरी का पर्व है। धन कुबेर के पूजन से धन-संपदा की प्राप्ति होती है तो वहीं भगवान धनवंतरी के पूजन से स्वास्थ्य और आरोग्य की। धनतेरस के दिन से दीपावली के महापर्व की शुरूआत हो जाती है। इस दिन मां लक्ष्मी का भी पूजन किया जाता है। इस दिन खरीददारी करने को बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदारी करने और नये सामान घर लाने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कि राशि के अनुसार इस धनतेरस पर किस सामान की खरीदारी आपको सबसे ज्यादा शुभ फल प्रदान करेंगी...

1-मेष राशि - मेष राशि के जातकों को इस धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषण खरीदना सबसे शुभ रहेगा। धनतेरस के दिन जमीन की खरीद भी लाभदायक होगी।

2-वृषभ राशि – धनतेरस पर इस राशि के जातकों को चांदी या हीरे का आभूषण खरीदना शुभ होगा। इस धनतेरस पर वाहन खरीदने के भी शुभ संयोग हैं।

3-मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों को इस धनतेरस पर बर्तन या इलेक्ट्रॉनिक समानों की खरीदारी करना लाभदायक होगा। धन निवेश के लिए भी शुभ अवसर है।

4- कर्क राशि - कर्क राशि के जातकों को इस धनतेरस पर गहने या वाहन खरीदना शुभ हैं। इसके अलावा उनके लिए शेयर बाजार में निवेश करना भी लाभप्रद रहेगा।

5- सिंह राशि- सिंह राशि के लिए तांबे या पीतल के बर्तन खरीदना लाभदायक होगा क्योकिं सिंह राशि का स्वामी सूर्य है और उन्हें तांबा अतिप्रिय है।

6-कन्या राशि – इस राशि के जातकों को धनतेरस पर घरेलू बर्तन, आनाज या इलेक्ट्रानिक सामान खरीदने चाहिए। गहने या आभूषण खरीदना भी शुभ रहेगा।

7- तुला राशि - तुला राशि के लोगों के लिए सबसे शुभ है चांदी के आभूषण खरीदना। धन में निवेश करना भी लाभप्रद होगा।

8-वृश्चिक राशि - इस राशि के लोगों सोन-चांदी के गहने, बर्तन या पूजा के दिये और मूर्ति खरीदनी चाहिए। विशेष लाभ की प्राप्ति होगी।

9-धनु राशि - धनु राशि के जातकों के लिए धनतेरस का दिन जमीन खरीदने के लिए बहुत शुभ है। अगर जमीन या मकान खरीदने का मन होतो इस दिन बयाना देना शुभ रहेगा।

10-मकर राशि - मकर राशि के जातकों को धनतेरस के दिन चांदी के आभूषण या इलेक्ट्रॉनिक समान खरीदना शुभ रहेगा।

11- कुंभ राशि- इस राशि के लोगों को वाहन, फर्नीचर या चांदी के आभूषण की खरीदाना चाहिए।

12-मीन राशि- मीन राशि के जातकों के लिए धनतेरस पर सोने अथवा चांदी के आभूषण या पीतल के बर्तन खरीदना शुभ होगा।

डिस्क्लेमर

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''

chat bot
आपका साथी