26 सितंबर, 2018 का राशिफल: तुला राशि वालों को मिल सकता आकस्मिक धन

पंडित जय गोविंद शास्त्री बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 26 सितम्बर 2018 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 05:01 PM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 10:33 AM (IST)
26 सितंबर, 2018 का राशिफल: तुला राशि वालों को मिल सकता आकस्मिक धन
26 सितंबर, 2018 का राशिफल: तुला राशि वालों को मिल सकता आकस्मिक धन

मेष राशि:- ग्रह-गोचर बिल्कुल अनुकूल, सफ़लता आपकी प्रतीक्षा में, विदेश यात्रा का पूरा लाभ उठाएं।

वृषभ राशि:- राहु ने पराक्रमी योग बनाया हुआ है जो चाहे जैसा चाहे करें  और आवश्यकतानुसार ही खर्च करें नहीं तो आर्थिक तंगी आपकी प्रतीक्षा में है।

मिथुन राशि:- यद्यपि शिक्षा प्रतियोगिता में सफ़लता तो मिलेगी, लेकिन आप ज़्यादा समय रोमांस पर खर्च करने वाले हैं। थोड़ा-सा समय बचाएं, समय का सदुपयोग करें।

कर्क राशि:- कर्क राशि वालों के लिए सूर्य और बुध का बेहतरीन संयोग अदम्य साहसी बनाएगा।ऑफिस में आज आपकी बल्ले-बल्ले है। सावधान रहें और आनंद लें पूरा-पूरा ।

सिंह राशि:- आप पुरुष हैं तो स्त्री मित्र से फ़ायदा होगा और स्त्री हैं तो पुरुष मित्र से फ़ायदा होगा। तो दिन आपके लाभ का है इसलिए समय का भी बेहतरीन सदुपयोग करें।

कन्या राशि:- प्रशासनिक अधिकारियों से तो सहयोग मिलेगा ही, लेकिन अगर किसी ऑफिस में आपका कोई काम रुका है तो आज हो जाएगा। थोड़ा और प्रयास करें।

तुला राशि:- केंद्र सरकार में बैठे उच्चाधिकारियों से आप सामंजस्य बैठा कर रखें। पद और गरिमा की वृद्धि होगी। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग।

वृश्चिक राशि:- आज का ग्रह गोचर अच्छे कार्यों पर खर्चा कराएगा। दान-पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा और हो सकता है कि किसी तीर्थ यात्रा पर भी जाएं।

धनु राशि:- सावधान रहें आज घर से जेब में ज़्यादा पैसे लेकर बाहर बिल्कुल न निकलें। मकान वाहन के सुख का योग।

मकर राशि:- अपनी ज़िद्द, आवेश और क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं तो काम बिगाड़ देंगे आप। आज थोड़ा -सा सावधान रहें। यदि ऐसा कर पाएं तो शाम को अच्छा समाचार मिलेगा, जिसे सुनकर आप खुश हो जाएंगे। 

कुंभ राशि:- आकस्मिक धन प्राप्ति का योग, वाणी पर थोड़ा-सा नियंत्रण रखें। वाणी में मिठास लाएंगे तो ज़्यादा अच्छा रहेगा। नहीं तो आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने से पीछे नहीं हटेंगे।

मीन राशि:- सच कहूं तो राजनीति में शामिल होने का बेहतरीन अवसर है आज के दिन। यदि आप  किसी पार्टी में जाना चाहते हैं तो अच्छा अवसर या किसी समझौते पर हस्ताक्षर करना चाहते हैं तो भी बहुत अच्छा अवसर।

तो मित्रों यह था आज का आपका दैनिक राशिफल 26 सितंबर का आज का दिन शुभ हो।

chat bot
आपका साथी