21 नवंबर 2018 का राशिफल: धनु राशि वाले प्रेम-विवाह करना चाहें तो उठाएं ये कदम

पंडित जय गोविंद शास्त्री बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 21 नवंबर 2018 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 04:00 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 09:54 AM (IST)
21 नवंबर 2018 का राशिफल: धनु राशि वाले प्रेम-विवाह करना चाहें तो उठाएं ये कदम
21 नवंबर 2018 का राशिफल: धनु राशि वाले प्रेम-विवाह करना चाहें तो उठाएं ये कदम

मेष राशि: ग्रह-गोचर बहुत अनुकूल, आज आपकी राशि पर 4 ग्रह हैं इसलिए कोई बड़े से बड़ा निर्णय चाहें तो ले सकते हैं सफ़लता अवश्य मिलेगी। आज आपका शुभ रंग, लाल।

वृषभ राशि: सुबह से यात्राओं का दौर जारी रहेगा लेकिन किसी बड़ी सूचना से मन प्रसन्न हो जाएगा, शाम तक समय बेहतर हो जाएगा बिल्कुल आनंद लें। आज आपका शुभ रंग, फिरोज़ी।

मिथुन राशि: लाभ के एक से अधिक आयाम बनेंगे, आज सोर्स ऑफ़ इनकम बिल्कुल बढ़ेगा आनंद उठाएं। आज आपका शुभ रंग, हरा।

कर्क राशि: स्वास्थ्य पर रखें ध्यान, पद और गरिमा की वृद्धि होगी, यदि किसी नई सर्विस के लिए आवेदन करना चाहें तो दिन बेहतरीन। आज आपका शुभ रंग, हरा और सफ़ेद।

सिंह राशि: स्वास्थ्य पर ध्यान दें, अधिक ख़र्च से बचें नहीं तो होगी आर्थिक तंगी। आज आपका शुभ रंग, गुलाबी।

कन्या राशि: स्वास्थ्य पर ध्यान रखें, षड्यंत्र का शिकार होने से बचें, कार्यालय से काम निपटाएं सीधे घर आएं। आज आपका शुभ रंग, हरा।

तुला राशि: व्यापार में उन्नति, शादी-विवाह के दायित्व की पूर्ति होगी, बिल्कुल जल्दी निपटाएं, देर न करें। आज आपका शुभ रंग, हरा और फिरोज़ी।

वृश्चिक राशि: गुप्त शत्रुओं से बचें, कोर्ट-कचहरी के मामलें कोर्ट से बाहर निपटाएं तो बेहतर रहेगा, ऋण लेने से बचें। आज आपका शुभ रंग, लाल और हरा।

धनु राशि: शिक्षा-प्रतियोगिता में बेहतरीन सफ़लता, रोमांस के भी योग, यदि प्रेम-विवाह करना चाहें तो निर्णय लें, अच्छा रहेगा। आज आपका शुभ रंग, पीला और हरा।

मकर राशि: मकान-वाहन के क्रय का योग, लेकिन सामान चोरी होने से बचाएं, मानसिक तनाव बिल्कुल न लें। आज आपका शुभ रंग, हरा और नीला।

कुंभ राशि: अपनी ज़िद और आवेश पर नियंत्रण रखें, गोपनीयता बरकरार रखें, योजनाएं फलीभूत होंगी, शाम तक कोई बड़ा समाचार मिलने वाला है, आनंद लें। आज आपका शुभ रंग, काला और  नीला।

मीन राशि: मानसिक अशांति और पारिवारिक कलह से थोड़ी-सी दिक्कत रहेगी लेकिन हताश न हों, रात्रि पश्चात गोचर अच्छा होगा तो बाकी चीज़ें भी ठीक रहेंगी, हताश न हों। आज आपका शुभ रंग, पीला।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

chat bot
आपका साथी