19 नवंबर 2018 का राशिफल: वृश्चिक राशि वाले करना चाहते हैं प्रेम-विवाह, जानें कैसा रहेगा दिन?

पंडित जय गोविंद शास्त्री बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 19 नवंबर 2018 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 04:34 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 10:21 AM (IST)
19 नवंबर 2018 का राशिफल: वृश्चिक राशि वाले करना चाहते हैं प्रेम-विवाह, जानें कैसा रहेगा दिन?
19 नवंबर 2018 का राशिफल: वृश्चिक राशि वाले करना चाहते हैं प्रेम-विवाह, जानें कैसा रहेगा दिन?

मेष राशि: ग्रह-गोचर ख़र्च की तरफ कर रहे हैं इशारा इसलिए रहें सावधान, अपव्यय से बचें। आज आपका शुभ रंग, पीला और श्वेत।

वृषभ राशि: लाभ के एक से अधिक साधन बनेंगे, रुका हुआ धन आएगा। अगर आपने किसी को पैसा दिया है तो आज थोड़ा सख्ती से मांगिए, काम बन जाएगा। आज आपका शुभ रंग, श्वेत।

मिथुन राशि: केंद्र अथवा राज्य सरकार में नौकरी के लिए आवेदन की दृष्टि से दिन बहुत अच्छा है, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, आनंद उठाएं। आज आपका शुभ रंग, हरा और श्वेत।

कर्क राशि: जो लोग आपको नीचा दिखाने की सोच रहे थे आज मुंह की खाएंगे यानी शत्रु परास्त होंगे। मुकदमों में सफ़लता मिलेगी। आज आपका शुभ रंग, श्वेत और गुलाबी।

सिंह राशि: अचल संपत्ति की प्राप्ति का योग, अपने माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति रहें सावधान, शाम को कोई अच्छा समाचार मिलने वाला है। आज आपका शुभ रंग, गुलाबी और हरा।

कन्या राशि: साहस-पराक्रम की वृद्धि, अपनी वाणी पर नियंत्रण रखेंगे तो शाम तक जो समाचार मिलेगा उससे दंग रह जाएंगे। बहुत अच्छा दिन है, लाभ उठा लें। आज आपका शुभ रंग, हरा और गुलाबी।

तुला राशि: पारिवारिक ज़िम्मेदारियों का निपटारा होगा। महंगी वस्तु का क्रय कर सकते हैं, दिन बेहतरीन, लाभ उठाएं। आज आपका शुभ रंग, फिरोज़ी और गुलाबी।

वृश्चिक राशि: रोमांस के मामलों में बेहतरीन सफ़लता।यदि प्रेम-विवाह करना चाहते हैं तो दिन बेहतरीन, लाभ उठाएं। शिक्षा-प्रतियोगिता में में भी अच्छी सफ़लता। आज आपका शुभ रंग, गुलाबी और लाल।

धनु राशि: थोड़ा-सा ग्रह-गोचर प्रतिकूल इसलिए कार्यालय में शांति से काम निपटाएं और घर आएं। आज आपका शुभ रंग, गुलाबी।

मकर राशि: आपके सौम्य स्वाभाव से लोग प्रसन्न रहेंगे। आज जो निर्णय लेना चाहें, जो कार्य आरंभ करना चाहें अच्छा है, लाभ उठाएं। आज आपका शुभ रंग, जामुनी और हरा।

कुंभ राशि: अपनी ज़िद और आवेश पर नियंत्रण रखें, कलह न पैदा करें। थोड़ा-सा ग्रह-गोचर परीक्षा लेने वाला है, सावधान रहें। आज आपका शुभ, काला और आसमानी।

मीन राशि: ग्रह-गोचर बिल्कुल अनुकूल, लेकिन बहुत ख़र्चा होगा। यात्रा पर भी ख़र्च होगा, वाहन सावधानी से चलाएं।आज आपका शुभ रंग, पीला।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

chat bot
आपका साथी