19 जनवरी 2019 का राशिफल: मेष राशि वालों के लिए बुध का परिवर्तन व्यावसायिक रूप से अच्छा रहेगा

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 19 जनवरी 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 03:44 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 09:36 AM (IST)
19 जनवरी 2019 का राशिफल: मेष राशि वालों के लिए बुध का परिवर्तन व्यावसायिक रूप से अच्छा रहेगा
19 जनवरी 2019 का राशिफल: मेष राशि वालों के लिए बुध का परिवर्तन व्यावसायिक रूप से अच्छा रहेगा

आज का पंचांंग

दिन: पौष मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी का राशिफल।

आज का राहुकाल : प्रात: 09:00 बजे से पूर्वाह्न 10:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल : पूर्व।

विशेष : शनि प्रदोष।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, पौष मास, शुक्ल पक्ष चतुर्दशी 14 घंटे 19 मिनट तक तत्पश्चात पूर्णिमा, आद्र्रा नक्षत्र 08 घंटे 07 मिनट तक तत्पश्चात पुनर्वसु नक्षत्र, वैधृत योग 14 घंटे 42 मिनट तक तत्पश्चात विषकुंभ योग,  मिथुन  में चंद्रमा 24 घंटे 05 मिनट तक तत्पश्चात कर्क में।

राशिफल

मेष राशि: बुध का परिवर्तन व्यावसायिक रूप से अच्छा होगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सलफल होंगे। रिश्तों में सुधार आएगा।

वृष राशि: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। लंबी यात्रा का योग है। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

मिथुन राशि: आपकी राशि से बुध आठवें में होगा। उदर विकार, त्वचा रोग या मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें। भागदौड़ की स्थिति रहेगी।

कर्क राशि: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे।

सिंह राशि:  आपकी राशि से छठे में बुध का प्रवेश धन हानि का संकेत देता है। व्यर्थ की परेशानी रहेगी। हनुमानजी की पूजा आपके लिए हितकर होगी तथा गायों को चारा खिलाएं।

कन्या राशि: बुध का परिवर्तन शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में उत्तम है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।

तुला राशि: आपकी राशि से चौथे में बुध होगा। मातृ पक्ष से तनाव मिल सकता है। उनके स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

वृश्चिक राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

धनु राशि: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त होंगे। 

मकर राशि:  संबंधों मे मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि: आपकी राशि से बारहवें में बुध जाएगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान के शिक्षा के कारण चिंतित होंगे।

मीन राशि: बुध का परिवर्तन शिक्षा के लिए उत्तम है। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

chat bot
आपका साथी