19 फरवरी 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों की पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 19 फरवरी 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Publish:Mon, 18 Feb 2019 04:22 PM (IST) Updated:Tue, 19 Feb 2019 10:15 AM (IST)
19 फरवरी 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों की पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी
19 फरवरी 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों की पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी

आज का पंचांंग

दिन: मंगलवार, माघ मास,  शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा का राशिफल।

आज का दिशाशूल : उत्तर।

आज का राहुकाल : अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार : माघी पूर्णिमा।

आज की भद्रा : पूर्वाह्न 11:18 बजे तक।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष प्रतिपदा 17 घंटे 37 मिनट तक तत्पश्चात द्वितीया, मघा नक्षत्र 08 घंटे तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, अतिगण्ड योग 07 घंटे 27 मिनट तक तत्पश्चात सुकर्मा योग, सिंह में चंद्रमा।

राशिफल

मेष राशि: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य व्यावसायिक सफलता देगा।

वृष राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

मिथुन राशि: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यक्ति विशेष का सहयोग रहेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

कर्क राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।

सिंह राशि: भावुकता पर नियंत्रण रखें। मन अशांत होगा। सूर्य को जल दें। मन को नियंत्रण रखने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों पर भावुक न हों।

कन्या राशि: उदर विकार या त्वचा का रोग की संभावना है। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

तुला राशि: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।

वृश्चिक राशि: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

धनु राशि: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मकर राशि: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति उत्साहवर्धक होगी।

कुंभ राशि: बुद्धि बल से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। समय को नष्ट न करें। व्यावसायिक दिशा में ही अधिक से अधिक समय दें। सफलता आपकी प्रतीक्षा कर रही है।

मीन राशि: व्यर्थ के तनाव स्वयं को कमजोर कर रहे हैं। उनसे मुक्त रहने के लिए अपने आराध्य या धर्म के उपदेशों को सुनें।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

chat bot
आपका साथी