18 नवंबर 2018 का राशिफल: कन्या राशि वाले वाहन खरीदना चाहें तो कैसा है आपका दिन

पंडित जय गोविंद शास्त्री बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 18 नवंबर 2018 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 04:20 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 06:00 AM (IST)
18 नवंबर 2018 का राशिफल: कन्या राशि वाले वाहन खरीदना चाहें तो कैसा है आपका दिन
18 नवंबर 2018 का राशिफल: कन्या राशि वाले वाहन खरीदना चाहें तो कैसा है आपका दिन

मेष राशि: ग्रह-गोचर अनुकूल, शिक्षा-प्रतियोगिता में बहुत सफ़लता मिलेगी, किसी सम्मान प्राप्ति का भी योग। आज आपका शुभ रंग, पीला।

वृषभ राशि: व्यापार की दृष्टि से दिन बहुत अच्छा, रुका हुआ धन आएगा, एकाएक किसी अच्छे समाचार से मन प्रसन्न होगा। आज आपका शुभ रंग, सफ़ेद।

मिथुन राशि: शत्रु परास्त होंगे फिर भी कोर्ट-कचहरी के मामले बाहर निपटा लें तो बेहतर रहेगा। आज आपका शुभ रंग, गुलाबी।

कर्क राशि: गोपनीयता बरक़रार रखें, शत्रु परास्त होंगे।कोर्ट-कचहरी के मामले बाहर निपटाएं तो अच्छा रहेगा। आज आपका शुभ रंग, सफ़ेद और गुलाबी।

सिंह राशि: यदि आप विद्यार्थी हैं तो बहुत मेहनत करें, पढ़ाई के लिए ध्यान दें। लापरवाही न करें, रोमांस पर समय न ख़र्च करें। आज आपका शुभ रंग, पीला और गुलाबी।

कन्या राशि: आकस्मिक ख़र्च। किसी महंगी वस्तु का क्रय कर सकते हैं, यदि वाहन खरीदना चाहें तो दिन बेहतरीन, लाभ उठाएं। आज आपका शुभ रंग, गुलाबी।

तुला राशि: केंद्र अथवा राज्य सरकार के किसी भी विभाग में नौकरी का आवेदन करना चाहें तो दिन बेहतरीन। विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन वरदान। आज आपका शुभ रंग, सफ़ेद और गुलाबी।

वृश्चिक राशि: यात्रा होगी, ख़र्च होगा, लेकिन आएगा भी ज़्यादा। आज विलासिता संबंधी वस्तुओं पर व्यय करना चाहें तो ज़्यादा अच्छा रहेगा। आज आपका शुभ रंग, लाल।

धनु राशि: आय के एक से अधिक स्रोत होंगे। परिवार के बड़े सदस्यों से लाभ मिलेगा, आनंद उठाएं। आज आपका शुभ रंग, गुलाबी।

मकर राशि: स्वास्थ्य पर ध्यान दें, नज़ला-जुकाम से बचें, प्रयास करें कि जबतक कार्य पूरा न हो जाए उसे सार्वजानिक न करें। आज आपका शुभ रंग, काला।

कुंभ राशि: धार्मिक कार्यों में ख़र्च भी होगा। मान-सम्मान की वृद्धि भी होगी, यदि व्यापारी हैं तो लाभ कई गुना बढ़ेगा, आनंद लें। आज आपका शुभ, नीला और हरा।

मीन राशि: मान-सम्मान की वृद्धि के साथ आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्य सराहनीय रहेंगे। आज आपकी जय-जय होगी, पूरा आनंद लें। आज आपका शुभ रंग, गुलाबी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

chat bot
आपका साथी