17 फरवरी 2019 का राशिफल: सिंह राशि वालों की व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 17 फरवरी 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Publish:Sat, 16 Feb 2019 03:36 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 06:00 AM (IST)
17 फरवरी 2019 का राशिफल: सिंह राशि वालों की व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी
17 फरवरी 2019 का राशिफल: सिंह राशि वालों की व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी

आज का पंचांंग

दिन: रविवार, माघ मास,  शुक्ल पक्ष, द्वादशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से पूर्वाह्न 10:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: प्रदोष व्रत।

विशेष : त्रयोदशी तिथि की क्षय।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, माघ मास, शुक्ल पक्ष चतुर्दशी 25 घंटे 12 मिनट तक तत्पश्चात पूर्णिमा, पुष्य नक्षत्र 14 घंटे 02 मिनट तक तत्पश्चात आश्लेषा नक्षत्र, सौभाग्य योग 16 घंटे 06 मिनट तक तत्पश्चात शोभन योग, कर्क में चंद्रमा।

राशिफल

मेष राशि: पारिवारिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। भावुकता पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की समस्या आ सकती है।

वृष राशि: मित्र या पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल रहेंगे।

मिथुन राशि: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

कर्क राशि: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

सिंह राशि: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया जा रहा श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।

कन्या राशि: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। संबंधों में निकटता आएगी।

तुला राशि: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

धनु राशि: व्यावसायिक कार्य में मजबूत रहेंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक योजना सफल होगी।

मकर राशि: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। संबंधों में निकटता आएगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

कुंभ राशि: विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

मीन राशि: वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

chat bot
आपका साथी