17 दिसम्बर 2018 का राशिफल: मीन राशिवालों को सरकारी नौकरी मिलने का योग

पंडित जय गोविंद शास्त्री बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 17 दिसंबर 2018 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Publish:Sat, 15 Dec 2018 11:09 AM (IST) Updated:Mon, 17 Dec 2018 10:00 AM (IST)
17 दिसम्बर 2018 का राशिफल: मीन राशिवालों को सरकारी नौकरी मिलने का योग
17 दिसम्बर 2018 का राशिफल: मीन राशिवालों को सरकारी नौकरी मिलने का योग

मेष राशि: सम्मान प्राप्ति का दिन, यात्रा पर खर्चा होगा, अपव्यय से बचें, दिन ठीक जाएगा। आज आपका शुभ रंग, लाल और श्वेत।

वृषभ राशि: आय के एक से अधिक साधन, रुका हुआ पैसा आएगा, विदेशी व्यक्ति या कंपनी से अनुबंध हासिल करने के लिए दिन अच्छा। आज आपका शुभ रंग, फिरोज़ी और श्वेत।

मिथुन राशि: कार्य-व्यापार में कठिनाई, डरिये मत, मेहनत करें, परिणाम अच्छा आएगा, पहले दाहिना पैर घर से बाहर निकालें। आज आपका शुभ रंग, हरा और फिरोज़ी।

कर्क राशि: सामाजिक कार्यों में सफलता, संतान के दायित्व की पूर्ति, रुका हुआ काम पूरा होगा, सरकारी ऑफिस में काम निकलवाने के लिए अच्छा दिन। आज आपका शुभ रंग, श्वेत और गुलाबी।

सिंह राशि: मांगलिक कार्यों से हर्षोउल्लास रहेगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा, रुकी हुई योजनाएं आगे बढ़ेंगी, कार्य गुप्त रखते हुए आगे बढ़ाएं। आज आपका शुभ रंग, पीला और गुलाबी।

कन्या राशि:  साहस-पराक्रम की वृद्धि, कोर्ट-कचहरी के मामले बाहर निपटाएं, व्यापार के लिए दिन बेहतरीन, शादी-विवाह के दायित्व की पूर्ति। आज आपका शुभ रंग, हरा और पीला।

तुला राशि: स्वास्थ्य पर ध्यान रखें, गुप्त शत्रुओं से बचें, अपने प्रभाव का दुरूपयोग न करें, सावधानी बरतें, शाम को ग्रह-गोचर अच्छा होगा। आज आपका शुभ रंग, पीला और हरा।

वृश्चिक राशि: लिए गए निर्णय सराहनीय रहेंगे, वाणी पर नियंत्रण रखें, बना खेल बिगड़ सकता है। आज आपका शुभ रंग, लाल और पीला।

धनु राशि: षड्यंत्र का शिकार होने से बचें, ईर्ष्या बिल्कुल न आने दें, शांत रहेंगे तो अच्छा रहेगा, काम निपटाएं घर आएं। आज आपका शुभ रंग, पीला और लाल।

मकर राशि: ग्रह-गोचर प्रतिकूल, हताश न हों, मेहनत करें और आगे बढ़ें, शाम तक अच्छा समाचार मिलेगा ।आज आपका शुभ रंग, नीला और काला।  

कुंभ राशि: ग्रह-गोचर ठीक, मंहगी वस्तु का क्रय करेंगे, बड़े-बुज़ुर्गों का ध्यान रखें, उनके आशीर्वाद से अशुभ गोचर होंगे ठीक। आज आपका शुभ रंग, हरा और नीला।

मीन राशि: सरकारी सर्विस की प्राप्ति का योग, बॉस हैं तो षड्यंत्र का शिकार होने से बचें, काम निपटने तक गुप्त रखें। आज आपका शुभ रंग, लाल और हरा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

chat bot
आपका साथी