16 दिसम्बर 2018 का राशिफल:- वृश्चिक राशिवालों के लिए आ​कस्मिक धन प्राप्ति का योग

पंडित जय गोविंद शास्त्री बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 16 दिसंबर 2018 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Priyanka SinghEdited By: Publish:Thu, 13 Dec 2018 03:11 PM (IST) Updated:Sun, 16 Dec 2018 06:00 AM (IST)
16 दिसम्बर 2018 का राशिफल:- वृश्चिक राशिवालों के लिए आ​कस्मिक धन प्राप्ति का योग
16 दिसम्बर 2018 का राशिफल:- वृश्चिक राशिवालों के लिए आ​कस्मिक धन प्राप्ति का योग

मेष राशि:- धर्म-कर्म पर खर्च करेंगे, यात्रा-देशाटन का योग, आपके द्वारा लिए गए निर्णय दूरगामी सिद्ध हो सकते हैं, सावधानी रखें। आज आपका शुभ रंग- पीला और लाल।

वृषभ राशि:- परिस्थितियों को अपने वश में करेंगे, मकान-वाहन के क्रय में संकल्प सिद्धि होगी, लाभ उठाएं। आज आपका शुभ रंग- श्वेत और गुलाबी।

मिथुन राशि:- ग्रह-गोचर का परिवर्तन तनाव देगा, दांपत्य जीवन में कटुता आएगी, सूर्य-शनि एक साथ, जितना शांत रहेंगे उतना अच्छा, व्यापारियों के लिए भी चुनौती, सावधान रहें। आज आपका शुभ रंग- हरा और श्वेत।

कर्क राशि:- रोज़गार के प्रयास सार्थक, वीज़ा अप्लाई करने के लिए दिन अच्छा, विदेशी कंपनी या विदेशी व्यक्ति से शुभ समाचार मिलेगा। आज आपका शुभ रंग- श्वेत और गुलाबी।

सिंह राशि:- संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव का योग, शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता, विद्यार्थी मेहनत करें, रोमांस के लिए दिन अच्छा नहीं, काम पर ध्यान दें। आज आपका शुभ रंग- गुलाबी।

कन्या राशि:- ग्रह-गोचर मानसिक तनाव देंगे, बुज़ुर्गों का आशीर्वाद लें, शांत रहें, काम निपटाएं घर जाएं, बेहतर रहेगा। आज आपका शुभ रंग-हरा और फिरोज़ी।

तुला राशि:-साहस-पराक्रम की वृद्धि होगी, ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, भाइयों और साझेदारों से मतभेद न पैदा होने दें। आज आपका शुभ रंग-फिरोज़ी।

वृश्चिक राशि:- स्वास्थ्य और दाहिनी आंख का ध्यान रखें, कुटुंब में मतभेद न पैदा होने दें, आकस्मिक धन प्राप्ति का योग, लाभ उठाएं। आज आपका शुभ रंग-लाल और गुलाबी।

धनु राशि:-सूर्य-शनि एक साथ, प्रभाव शुरू होने वाला है, सावधान रहें, जिद-आवेश पर नियंत्रण रखें, काम निपटाएं, घर आएं, शांति का माहौल रखें। आज आपका शुभ रंग- पीला और फिरोज़ी। 

मकर राशि:- षड्यंत्र का शिकार होने से बचें, कष्टकारक यात्रा हो सकती है, ग्रह-गोचर कठिन, हताश न हों, धीरे-धीरे ठीक होंगे। आज आपका शुभ रंग- काला और नीला।

कुंभ राशि:- व्यापारियों के लिए दिन बेहतरीन, नए अनुबंध की प्राप्ति कर सकते हैं, नया व्यापार आरंभ कर सकते हैं, चुगलखोरों से सावधान रहें। आज आपका शुभ रंग-पीला और गुलाबी।

मीन राशि:- सामजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, मानसिक अशांति से बचें, परिवार में क्लेश न पैदा होने दें, शांत रहें, शाम तक अच्छा समाचार मिलेगा। आज आपका शुभ रंग- पीला और हरा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

chat bot
आपका साथी