Mahamrityunjaya Mantra: महाशिवरात्रि पर करें महामृत्युंजय मंत्र का जाप, दूर होते हैं जीवन के कष्ट

Mahamrityunjaya Mantra महाशिवरात्रि आने में कुछ ही दिन बाकी हैं। इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती के मिलन उत्सव बेहद ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन भक्त पूरी विधि-विधान के साथ शिवजी और माता पार्वती की पूजा करते हैं।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 10:30 AM (IST) Updated:Sat, 06 Mar 2021 10:40 AM (IST)
Mahamrityunjaya Mantra: महाशिवरात्रि पर करें महामृत्युंजय मंत्र का जाप, दूर होते हैं जीवन के कष्ट
Mahamrityunjaya Mantra: महाशिवरात्रि पर करें महामृत्युंजय मंत्र का जाप, दूर होते हैं जीवन के कष्ट

Mahamrityunjaya Mantra: महाशिवरात्रि आने में कुछ ही दिन बाकी हैं। इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती के मिलन उत्सव बेहद ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन भक्त पूरी विधि-विधान के साथ शिवजी और माता पार्वती की पूजा करते हैं। साथ ही शिवजी का अभिषेक भी करते हैं। वर्ष 2021 की महाशिवरात्रि 11 मार्च 2021 (गुरुवार) को मनाई जाएगी। इस दिन जो व्यक्ति पूरी श्रद्धा के साथ व्रत कता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इस दिन शंकर जी को बेल पत्र, धतूरा, बेर अर्पित किए जाते हैं। इस दिन शिवजी का रूद्राभिषेक किया जाता है। साथ ही महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया जाता है। मान्यता है कि इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। आइए पढ़ते हैं महामृत्युंजय मंत्र।

महामृत्युंजय मंत्र:

ओम् त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धि पुष्टिवर्धनम्।

उर्वारुकमिवबन्धनान्मृत्योर्मुक्षीयमामृतात्।।

कैसे करें महामृत्युंजय मंत्र का जाप:

कहा जाता है कि इस मंत्र का उच्चारण करने में किसी भी तरह के दोष को स्वीकर नहीं किया जाता है। इस मंत्र को अतिविनय भाव से और आदर की मुद्रा में पढ़ा जाता है। मान्यता है कि इस मंत्र का जाप करने से मृत्यु संकट तक टल जाता है। कहा तो यह भी जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति पर चल रही शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के नकारात्मक प्रभाव भी दूर हो जाते हैं। मान्यता है कि रोजाना पूजा करते समय इस मंत्र का जाप किया जा सकता है। ऐसा करने से आपदाएं दूर रहती हैं। साथ ही यह स्वास्थ्य लाभ के लिए फायदेमंद रहता है। शास्त्रों में कहा गया है कि शिवजी की आराधना महामृत्युंजय मंत्र के बिना अधूरी है। ऐसे में शिवजी की पूजा करते समय इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'  

chat bot
आपका साथी