Budh Rashi Parivartan: बुध की बदली चाल का किस राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Budh Rashi Parivartan बुध के वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है। इस घटना का सभी राशियों पर असर पड़ेगा। ज्योतिष बता रहे हैं कि इस खगोलीय घटना का किस राशि पर क्या पड़ सकता है प्रभाव। आइए जानते हैं....

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 09:35 AM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 09:35 AM (IST)
Budh Rashi Parivartan: बुध की बदली चाल का किस राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव
बुध की बदली चाल का किस राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Budh Rashi Parivartan: बुध के वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है। इस घटना का सभी राशियों पर असर पड़ेगा। ज्योतिषाचार्य अनीस व्यास बता रहे हैं कि इस खगोलीय घटना का किस राशि पर क्या पड़ सकता है प्रभाव।

मेष राशि:

स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें। प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। अपने ऊपर आलस्य हावी ना होने दें।

वृषभ राशि:

दांपत्य जीवन में कुछ कड़वाहट आ सकती है। व्यापार की दृष्टि से समय बेहतर रहेगा। विवाह आदि मांगलिक कार्यों का शुभ अवसर आएगा। सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। मकान अथवा वाहन क्रय का संकल्प पूर्ण कर सकते हैं।

मिथुन राशि:

अपनी सेहत का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन क्लेश देखने को मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। विदेश संबंधी कार्य के लिए समय अनुकूल है। धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी दान-पुण्य भी करेंगे। ज्यादा जरूरी न हो तो यात्रा न करें। अधिक खर्च से बचें।

कर्क राशि:

शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यापारियों के लिए गोचर बेहतरीन रहेगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे। साझा व्यापार करने से बचें। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी।

सिंह राशि:

माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। मित्रों एवं संबंधियों से भी संबंध बिगड़ने न दें। विवादों से दूर ही रहें। यात्रा देशाटन के समय सामान चोरी होने से बचाएं। जमीन जायदाद से जुड़े हुए मामलों का निपटारा होगा। अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करें।

कन्या राशि:

परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा छोटे भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। नारी शक्ति के लिए यह गोचर और अधिक फल कारक रहेगा।किसी भी नए कार्य की शुरूआत करने के लिए समय शुभ रहेगा।प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। विदेशी कंपनियों में भी सर्विस के लिए आवेदन करना सफल रहेगा।

तुला राशि:

पारिवारिक जीवन में क्लेश हो सकता है। मन से कार्य करें, सफलता मिलेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। एक्सपोर्ट इम्पोर्ट से जुड़े व्यापारियों के लिए फायदा होगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। विदेशी मित्रों अथवा संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि:

सेहत पर विपरीत असर पड़ सकता है। साहस के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी विजय प्राप्त कर लेंगे। सरकारी जॉब में आवेदन करना शुभ रहेगा। आय के साधन बढ़ेंगे। दिया हुआ धन भी वापस मिल सकता है। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें।

धनु राशि:

अत्यधिक भागदौड़ रह सकती है। दांपत्य जीवन में कड़वाहट रह सकती है। विवाह से संबंधित वार्ता में भी थोड़ा विलंब हो सकता है। धन हानि की संभावना रहेगी। मित्रों अथवा संबंधियों से अशुभ समाचार मिल सकता है। झगड़े विवाद से बचें और कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझाएं।

मकर राशि:

आमदनी में वृद्धि होगी। बड़े भाइयों से मतभेद गहरा सकते हैं। परिवार में अलगाववाद की स्थिति न उत्पन्न होने दें। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के योग हैं। भावनाओं में बहकर फैसले न लें।

कुंभ राशि:

आपके कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। अपने अधिकारियों से अच्छे संबंध बनाकर रखें। सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी। मकान वाहन के खरीदने के योग हैं। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना भी सफल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।

मीन राशि:

भाग्योदय होने की संभावना है। धर्म कर्म के मामलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके फैसलों की प्रशंसा भी होगी। विवाह संबंधी वार्ता भी सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। व्यापारियों के लिए समय उत्तम होगा। साझा व्यापार करने से बचें।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। ' 

chat bot
आपका साथी