Budh Dosh: बुध दोष से पद, प्रतिष्ठा, यश और बल में होती है कमी, जानें इसे दूर करने के उपाय

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार बुध ग्रह को शुभ ग्रहों की श्रेणी रखा जाता है परन्तु जिस व्यक्ति की कुण्डली में बुद्ध दोष लग जाता है उसके पद प्रतिष्ठा मान यश और बल में कमी आने लगती है। आइए जानते हैं बुध दोष दूर करने के कुछ सरल उपाय।

By Jeetesh KumarEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 01:15 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 01:15 PM (IST)
Budh Dosh: बुध दोष से पद, प्रतिष्ठा, यश और बल में होती है कमी, जानें इसे दूर करने के उपाय
बुध दोष से पद, प्रतिष्ठा, यश और बल में होती है कमी, जानें इसे दूर करने के उपाय

Budh Dosh: पौराणिक मान्यता के अनुसार बुध ग्रह, चंद्रमा और रोहिणी के पुत्र हैं। इनकी तीक्ष्ण बुद्धि के कारण ब्रह्मा जी ने इनका नाम बुध रखा था। इन्हें देवताओं का राजकुमार कहा जाता है तथा इनके शरीर की कान्ति पीली है और ये पीला ही वस्त्र भी धारण करते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, बुध को शुभ ग्रहों की श्रेणी रखा जाता है, परन्तु जिस व्यक्ति की कुण्डली में बुद्ध दोष लग जाता है, वो अनेक परेशानियों से घिर जाता है। उसके पद, प्रतिष्ठा, मान, यश और बल में कमी आने लगती है। छात्रों की शिक्षा प्रभावित होने लगती है। ज्योतिषशास्त्र के अनुरूप कुछ ऐसे उपाय हैं, जो आपकी कुण्डली के बुध दोष को दूर करने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में

बुध दोष दूर करने के उपाय

1- बुध ग्रह का शुभ प्रभाव आप में बोलने की क्षमता का विकास करता है। अपनी वाणी को नियंत्रित रख कर भी बुध दोष को दूर किया जा सकता है।

2- अपनी बहन, मौसी और बुआ से संबंध ठीक करके बुध दोष को दूर किया जा सकता है।

3- ईमानदारी और सच्चाई छोड़ देने से बुध ग्रह अपना शुभ प्रभाव छोड़ देता है। जीवन में ईमानदारी और सच्चाई को अपनाने से स्थिति ठीक की जा सकती है।

4- बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं तथा साबूत हरी मूंग का दान करें।

5- नाक छिदवा कर भी बुध दोष को दूर किया जा सकता है।

6- घर की पूर्व दिशा में लाल रंग का झंडा लगाएं।

7- बुध दोष दूर करने के लिए मां दुर्गा की आराधना करनी चाहिए तथा “ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे” मंत्र का जाप 108 बार करना चाहिए।

8- बुध दोष से परेशान जातकों को सोने के आभूषण पहनने चाहिए।

9- हरे रंग के कपड़े और वस्तुओं से परहेज करना लाभदायक होता है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी