Buddha Transit 02 Nov: बुद्ध का राशि परिवर्तन ला रहा है इन राशियों के लिए शुभ समाचार

Buddha Transit 02 Nov ज्योतिष गणना के अनुसार बुद्घ ग्रह 02 नवंबर को कन्या राशि से निकल कर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। 21 नवंबर तक इस राशि में ही रहेगें ।आइए जानते हैं बुध ग्रह के राशि परिवर्तन किन राशियों के लिए ला रहा है शुभ समाचार...

By Jeetesh KumarEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 07:02 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 07:17 AM (IST)
Buddha Transit 02 Nov: बुद्ध का राशि परिवर्तन ला रहा है इन राशियों के लिए शुभ समाचार
Buddha Transit 02 Nov: बुद्ध का राशि परिवर्तन ला रहा है इन राशियों के लिए शुभ समाचार

Buddha Transit 02 Nov: भारतीय ज्योतिष में बुद्ध ग्रह को बुद्धि, वाणी और आत्मविश्वास का ग्रह माना जाता है। बुद्घ ग्रह के प्रभाव से ही व्यक्ति समाज में प्रतिष्ठा, लाभ और मान सम्मान प्राप्त करता है। अपनी खगोलीय गति के अनुरूप बुद्ध ग्रह 02 नवंबर को राशि परिवर्तन कर रहे हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार बुद्घ ग्रह 02 नवंबर को कन्या राशि से निकल कर, तुला राशि में प्रवेश करेंगे। 21 नवंबर तक इस राशि में ही रहेगें, इसके बाद बुध ग्रह का गोचर वृश्चिक राशि में होगा। बुध ग्रह के इस राशि परिवर्तन का का अन्य राशियों और उनके जातकों पर प्रभाव पड़ता है ।आइए जानते हैं बुध ग्रह के राशि परिवर्तन किन राशियों के लिए ला रहा है शुभ समाचार...

1-मेष राशि- बुध ग्रह का यह राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ समाचार ले कर आ रहा है। ये राशि परिवर्तन के कारण मेष राशि के जातकों के लिये कारोबार और धन निवेश की दृष्टि से लाभ के संयोग बन रहे है। वैवाहिक जीवन में भी मधुरता आएगी और विवाह संबंधी प्रस्ताव आने की भी संभावना है। परिवार के सदस्यों की भी तरक्की होगी।

2- कर्क राशि – कर्क राशि के जातकों के लिए यह राशि परिवर्तन नये अवसर ले कर आ रहा है। व्यापार और कारोबार के क्षेत्र में नयी योजनाओं में लाभ मिलेगा। बुद्धि की कुशलता में वृद्धि होगी जो कि छात्रों को शिक्षा और कारोबार के क्षेत्र में सफलता की संभावना है। समाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।

3- कन्या राशि – बुध ग्रह राशि परिवर्तन करके कन्या राशि से निकल कर तुला राशि में प्रवेश कर रहा है। ये राशि परिवर्तन कन्या राशि के जातकों को नौकरी में उन्नति के अवसर बना रहा है। आय में वृद्धि होने की संभावना है और समाजिक प्रतिष्ठा तथा सम्मान में भी वृद्धि होगी।

4- मकर राशि- बुध राशि परिवर्तन मकर राशि के दशम भाव से ग्याहरवें भाव में होगा। मकर राशि के दशम भाव में बुध ग्रह करियर और नौकरी के क्षेत्र में उन्नति की संभावना है। परिवार के लोगों का भी सहयोग मिलेगा। धन लाभ की भी संभावना है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

 

chat bot
आपका साथी