August 2021 Rashifal: अगस्त में किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत? पढ़ें अगस्त 2021 का मासिक राशिफल

August 2021 Rashifal अगस्त 2021 का प्रारंभ आज से हुआ है। इस माह में लोग अपने लिए नए भविष्य और संभावनाओं की तलाश कर रहे हैं। अगस्त 2021 में किन राशि वालों की किस्मत खुलने वाली है। इसे जानने के लिए पढ़ें अगस्त 2021 का मासिक राशिफल।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 09:26 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 07:26 AM (IST)
August 2021 Rashifal: अगस्त में किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत? पढ़ें अगस्त 2021 का मासिक राशिफल
August 2021 Rashifal: अगस्त में किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत? पढ़ें अगस्त 2021 का मासिक राशिफल

August 2021 Rashifal: अंग्रेजी कैलेंडर के आठवें माह अगस्त 2021 का प्रारंभ आज से हुआ है। इस माह में लोग अपने लिए नए भविष्य और संभावनाओं की तलाश कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि ज्योतिष के आधार पर उनके लिए इस मा​ह में क्या कुछ खास होने वाला है। अगस्त 2021 में किन राशि वालों की किस्मत खुलने वाली है। इसके बारे में बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य पंडित विजय त्रिपाठी विजय। पढ़ें अगस्त 2021 का मासिक राशिफल।

मेष: आप शानदार तरीके से जीवन बिताना चाहते हैं। मनोरंजन, आवभगत में व्यस्त रहेंगे। यह सब खर्चीला होगा, लेकिन आप इस पर नियन्त्रण रखने में कामयाब रहेंगे। स्वयं को जानने, अपने प्रति जागरूक होने की प्रक्रिया आपकी ताकत, क्षमताओं का अहसास कराने के साथ-साथ व्यक्तिगत मेलजोल बढ़ाएगी। समय की शुरूआत अच्छी कही जा सकती है। काम के सिलसिले में थोड़ी बहुत यात्रा की भी सम्भावना है। व्यक्तिगत/वैवाहिक जीवन सुखद होगा। आपको जीवन का सुखद पक्ष उपलब्ध रहेगा।

वृष: एक बार फिर आप इस सुन्दर चरण में अपनी ही राशिचक्र में धन-धान्य से समृद्ध होंगे। आपकी राशि के उच्च व हितकारी प्रभाव के कारण आप काफी आराम, निश्चिन्त एवं आनन्दित होंगे। यह केवल परिवार से निकटता ही नहीं, बल्कि कुछ निश्चित प्रकार के बन्धनों का भी नेतृत्व करेगा। सामाजिक स्तर पर मेल-मिलाप बढ़ेगा, व्यक्तिगत साख बढ़ेगी। अलबत्ता चिन्ताएं और मुसीबतें लौटेंगी, समय काफी अशान्त और गतिविधियों से भरपूर होगा। आदान-प्रदान/लेन-देन से बचें।

मिथुन: आप पुरस्कार पाएंगे, क्योंकि आप इसके योग्य हैं। पार्टी, सामाजिक सभाएं एवं समान रूप से दफ्तरी व्यावसायिक मेल-मिलाप होगा। आप कार्यों को ठीक ढंग से हैंडल करना सीखेंगे। आप जो कुछ जीवन में करना चाहते हैं, उन्हें जारी रखने का संकल्प लेंगे। आप इन पर ध्यान देंगे-परिवार, रिश्तेदारों, ससुराल पक्ष, अभिभावकों के प्रति कर्तव्य पालन पर; अपने बच्चों की मांगो, जरूरतों, गतिविधियों पर, अपनी रचनात्मक इच्छाओं, अहसास और प्रतिभा की तरफ। घर-परिवार में खुशियां, दुख, सम्बन्ध और नजदीकियां, छोटी-मोटी तकरार हो सकती है।

कर्क: बच्चों की गतिविधियों, उपलब्धियों, विकास और वृद्धि में आप गर्व महसूस करेंगे। उनकी नजरों से जीवन को देखने पर आपको सुख की अनुभूति होगी और ठीक-ठाक तरीके से काम करने की इच्छा का भाव जागेगा। पूर्णता तथा सन्तुष्टि का अहसास रहेगा, सकारात्मक विचारधारा, और आदर्शवादिता आपके साथ होगी। आपकी गतिविधियां, बल्कि कहें कि आपका जीवन आपके सम्बन्धों के इर्द गिर्द घूमेगा। आप न केवल चिन्ताओं से मुक्त होंगे, बल्कि अपने कार्य स्थल, व्यापार, कैरियर पेशे में भी पर्याप्त सफलता पाएंगे, इसलिए अन्ततः आपके पास उससे कहीं अधिक होगा।

सिंह: पूर्व नियोजित कार्यों का निपटान करने का समय है, चूकियेगा मत। आर्थिक पक्ष तो मजबूत रहेगा ही, साथ ही रोमांस के लिए भी समय आपके मुफीद है। कुछ अनावश्यक खर्च करना पड़ेगा। कार्य व्यापार में लाभ परिवार के लोगों की निष्ठायें तो साथ होंगी ही, मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा, परन्तु भूल कर भी आवश्यकता से अधिक यकीन करना किसी पर ठीक नहीं है। आर्थिक मामलों में संतुष्टि, किसी नयी योजना को कार्यरूप दे सकते हैं। नौकरी या शिक्षा को लेकर आकस्मिक यात्रा का योग है। प्रेम प्रसंग में स्थिति विवादास्पद हो सकती है।

कन्या: आप अपनी सृजनात्मकता व योग्यताओं के बारे में गम्भीरता से सोचेगे। आप अपनी व्यक्तिगत पहचान व जगह के बारे में भी सजग होंगे तथा अपनी प्राथमिकताओं को व्यवस्थित करेंगे। आप अत्यधिक व्यवहार कुशल होंगे। धन से सम्बन्धित परेशानियां आपकी चिन्ता का सबब होंगी, हालांकि आर्थिक मोर्चों पर आप अपने बुद्धि बल से स्थितियां अपने अनुकूल करने में कामयाब होंगे। अपने तार्किक दिमाग से उलझे हुए कार्यों को सुलझा ले जायेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाली का रहेगा। आपको सन्तुष्टि का अहसास होगा, और आपकी नैतिक गतिविधियां समाज में आपको सम्मान दिलायेंगी। शेयर बाजार से दूर रहना ही आपके हित में है।

तुला: कुछ हद तक सामाजिकता, आपके काम से जुड़े सम्बन्धियों के साथ भी मेल-मिलाप बढ़ेगा। आप इन सभी के लिए जरूरी ऊर्जा से भरपूर होंगे। परिवार, मनोरंजन, मजा और यार दोस्त तथा वित्त आपको व्यस्त रखेंगे और खुश भी। आपका जीवन शानदार विकास के दौर से गुजर रहा है और आपकी महान पूर्णता का अवसर है। इस अच्छे दौर में आप जो भी करेंगे, उसमें सफलता सुनिश्चित है। स्थितियों पर पूर्ण नियन्त्रण रहेगा और आपकी सभी गतिविधियों में ईश्वरीय कृपा भी बनी रहेगी। वास्तव में, यह वक्त जबर्दस्त रहेगा।

वृश्चिक: आप शान्त, सन्तुलित और विश्वास से भरपूर हैं। लगता है, आपको आगे बढ़ने से कुछ भी नहीं रोक सकता। उत्कृष्टता की अपनी चाह में आप दूसरों पर हावी होने की कोशिश नहीं करेंगे। लोगों से संवाद कायम करने तथा उन्हें राजी करने के लिए आपको नए तौर तरीके सीखने होंगे। जीवनसाथी और मित्रों से सम्बन्धित मामलों का हल बातचीत के जरिये ढूंढ सकते है। काम के मोर्चों पर आपको कानूनी मसलों का सामना करना पड़ सकता है। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। ऊर्जा स्तर भी बेहतर बना रहेगा।

धनु: नौकरी में तरक्की या आय वृद्धि होगी। किसी नए काम के आरम्भ में आकस्मिक अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। कोई पुराना दर्द उभर सकता है, चाहें दिल का हो या फिर शरीर का। आपके पास ढेर सारा समय होगा। लोगों से मिलना-जुलना, जीवन का हर सम्भव तरीके से आनन्द उठाना आपको भाएगा। आप प्यार और रोमांस में व्यस्त रहेंगे। काम के सिलसिले में तथा मौज-मस्ती के लिए भी यात्राओं, आयोजनों का योग है। आपके अहसास और कौशल शानदार समय लेकर आएंगे।

मकर: कुछ निश्चित और ठोस परिवर्तन जरूरी होंगे, तथा आप भौतिक जगत के सरोकारों से जूझेंगे। किसी भी कार्य को आज बहुत सोच समझकर आगे बढ़ाये,लेन-देन/शेयर सट्टे से बचें। एक बार फिर आप हद से ज्यादा व्यस्त होंगे-कैरियर और घरेलू मोर्चे पर, लेकिन यह रुझान पूरे समय नहीं रहेगा। आप निजी सम्बन्धों/जुड़ाव पर ध्यान देंगे। अपने और परिवारजनों के लिए शॉपिंग, कपड़ो और आभूषणों, एक्सेसरीज, परफ्यूम आदि की खरीदारी करेंगे। मांगलिक कार्यां का भी योग है।

कुंभ: एक बार फिर भौतिक जगत आपको पुकारेगा। आपको अपनी आध्यात्मिक सोच को कुछ समय के लिए एक तरफ करना होगा, लेकिन आप इसे खुद से अलग नहीं कर पाएंगे। जिस संसार में हम जीवन यापन करते हैं, उसकी मांगों को भी पूरा करना होता है। आप पाएंगे कि व्यक्ति के रूप में पिछले दिनों आपको लाभ हुआ है। अच्छे कार्य जारी रखें। नई आशा, नया नजरिया और जीवन का बेहतर परिप्रेक्ष्य। सुखानुभूति आपके कार्य के साथ मिलकर नजरिये और सोच में सहजता लाएगी। कार्य के क्षेत्र में अधिक रचनात्मकता और प्रतिभा का परिचय देंगे। भ्रम की स्थिति बन सकती है।

मीन: इस माह आप बच्चों और रचनात्मकताओं पर ज्यादा ध्यान देंगे। आप मनोरंजन के लिए समय निकालेंगे। नए विचारों, आविष्कारों, नए दृष्टिकोण भी उन्हें दिए गए समय और ऊर्जा के लिहाज से महत्वपूर्ण होंगे। आप अपनी गतिविधियों पर नए सिरे से ध्यान जमाएंगे। नए कार्य-क्षेत्र में प्रवेश की सम्भावना है। नौकरी बदलने या नया व्यवसाय शुरू करने की सोंच रहे हैं, तो सावधानी पूर्वक ऐसा करें। घर पर विशेष ध्यान देंगे। व्यापारिक कार्य क्षेत्र आपका अच्छा रहेगा। आप समुदाय, पड़ोसियों और परिवार के साथ मेल जोल बढ़ाएंगे।

chat bot
आपका साथी