Life Partner Prediction: आपकी किस राशि की कन्या से रहेगा उचित मेल? जानें लाइफ पार्टनर का स्वभाव

Life Partner Prediction क्या आपने कभी सोचा है कि आम तौर पर शादी करते समय कुंडली मिलाने की बात क्यों की जाती है? ऐसा क्यों कहा जाता है कि लड़का और लड़की की कुंडली मिलाना जरूरी है?

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 02:53 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 07:29 AM (IST)
Life Partner Prediction: आपकी किस राशि की कन्या से रहेगा उचित मेल? जानें लाइफ पार्टनर का स्वभाव
Life Partner Prediction: आपकी किस राशि की कन्या से रहेगा उचित मेल? जानें लाइफ पार्टनर का स्वभाव

Life Partner Prediction: क्या आपने कभी सोचा है कि आम तौर पर शादी करते समय कुंडली मिलाने की बात क्यों की जाती है? ऐसा क्यों कहा जाता है कि लड़का और लड़की की कुंडली मिलाना जरूरी है? दरअसल हमारी मान्यता है कि जोड़ियां दो लोगों का नहीं दो परिवारों का मिलन है, दो संस्कारों का मिलन है और साथ ही आने वाले भविष्य में परिवारों के गुणों से पैदा होने वाले देश के सफल नागरिक की भी उम्मीद है। इसलिए शादियों में कुंडली मिलान को बहुत तरजीह दी जाती है। आज का ये लेख उन लड़कों के लिए है जो शादी करने का मन तो बना चुके हैं लेकिन वो इस बात से डरते हैं कि पता नहीं उनकी जीवन संगिनी कैसी होगी। तो आइये हम बताते हैं कि आप कितनी आसानी से जान सकते हैं कि आपकी होने वाली पार्टनर कैसी होगी, बस आपको उनकी राशि पता होनी चाहिए। ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानते हैं किन-किन राशि की लड़कियां अच्छी लाइफ पार्टनर बन सकती हैं-

मेष: मेष राशि की लड़कियां काफी लकी होती हैं, इसलिए मेष राशि की लड़कियों से विवाह करने से भाग्य चमक सकता है। इस राशि की लड़कियां पढ़ने-लिखने और बिजनेस संभालने में भी बहुत अच्छी होती हैं। कम बजट में भी घर चलाने में काफी होशियार साबित हो सकती हैं।

वृष: वृष राशि वाली लड़कियां बेहद शांत स्वभाव की होती हैं। इन्हें अपना काम शांत रहकर करना पसंद होता है। वृष राशि की लड़कियां शादी जैसे पवित्र रिश्ते को निभाने के लिए आपकी अच्छी चॉइस हो सकती हैं। इस राशि की लड़कियां रिश्ते को अच्छे से जोड़कर चलने वाली होती हैं।

मिथुन: इस राशि की लड़कियां पॉजिटिव सोच रखने वाली होती हैं, लेकिन इसके साथ-साथ बातूनी भी होती हैं। इस राशि की लड़कियां अपनी बातों और विचारों से सबका दिल जीतने में माहिर होती हैं। इस राशि की लड़कियां अच्छी जीवनसाथी बनने की काबिलियत रखती हैं।

कर्क: कर्क राशि की लड़कियां स्वभाव से बेहद भावुक होती हैं, छोटी-छोटी बातों पर इमोशनल होना इनके स्वभाव में शामिल होता है। इस राशि की लड़कियां हर बात पर नकारात्मक सोच बना लेने वाली होती हैं। लेकिन इन लड़कियों में हर परिस्थितियों का सामना करने का हौसला बुलंद रहता है। हर परिस्थिति का सामना ये बखूबी कर लेती हैं। इस राशि की लड़कियां परिवार से बहुत प्रेम करने वाली होती हैं।

सिंह: सिंह राशि की लड़कियां महत्वाकांक्षी और सुंदर वक्तितत्व होती हैं। ये लड़कियाँ अपने वैवाहिक जीवन को सफल बनाने में हर तरह से सक्षम होती हैं। प्रेम ही इनके जीवन का मूल मंत्र होता है। इस राशि की लड़कियों को अपनी बातें सीक्रेट रखना पसंद होता है, लेकिन ये बेतरीन जीवनसाथी साबित होती हैं।

कन्या: कन्या राशि की लड़कियों को भौतिक सुख-सुविधा वाली लाइफ बहुत पसंद होती है। इन्हें अपने लाइफ पार्टनर को खुश करना और उनके लिए कुछ करने की चाहत बहुत अधिक होती है। इनका नेचर थोड़ा इमोशनल होता है और ये जल्दी ही किसी के भी बहकावे में आ जाती हैं।

तुला: तुला राशि वाली लड़कियां अपने जीवन में बहुत न्यायप्रिय और आदर्शों पर चलने वाली होती हैं। यह लड़कियां अपने घर परिवार के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं। तुला राशि की लड़कियां अपने तालमेल को बनाकर घर चलाती हैं और हर परिस्थिति में भी सामंजस्य बनाकर रहती हैं।

वृश्चिक: इस राशि की लड़कियां काफी चंचल होती हैं, साथ ही बहुत जल्दी इमोशनल भी हो जाती हैं। यह अपने दिल में गहरे राज छुपाने में माहिर होती हैं। अपना दुख-दर्द चेहरे पर नहीं आने देतीं। यह लाइफ पार्टनर के रूप में अच्छी साबित हो सकती हैं।

धनु: लाइफ पार्टनर के रूप में धनु राशि की लड़कियां काफी ईमानदार होती हैं। इस गुण के साथ ही इन्हें रोमैंटिक होना भी पसंद होता है। खाने-घूमने की भी काफी शौकीन होती हैं वृश्चिक राशि की लड़कियाँ। उनके लिए परिवार काफी अहम होता है। स्वभाव अच्छा होने से किसी का भी दिल जीत सकती हैं।

मकर: मकर राशि की लड़कियां एक अच्छी लाइफ पार्टनर बनने के काबिल होती हैं, इन्हें सहानुभूति देना और सहानुभूति लेना दोनों ही बहुत पसंद होता है। आत्मविश्वास के कारण जिंदगी को अपने हिसाब से चलाने में माहिर होती है। प्रेम में स्वार्थ बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं और हर काम को ईमानदारी के साथ करना इन्हें पसंद होता है।

कुंभ: कुंभ राशि की लड़कियां बहुत प्यार करने वाली होती हैं। ये लड़कियाँ बहुत मीठा बोलने वाली और शालीन स्वभाव वाली होती हैं। इनकी पॉजिटिव सोच के कारण पूरा परिवार इन्हें बहुत प्यार करता है। कभी-कभी इनकी जोड़ी में तनाव आ सकता है लेकिन अपनी सूझबूझ से सभी परेशानियों को झेलने में कुंभ राशि की लड़कियाँ सक्षम होती हैं।

मीन: मीन राशि की लड़कियां आकर्षक व्यक्तित्व वाली होती हैं और अपने स्वभाव से ये किसी का भी दिल जीत सकती हैं। आप इन्हें अपना जीवन साथी बना सकते हैं क्योंकि इनका स्वभाव निष्पक्ष और निःस्वार्थ प्रेम करने वाला होता है। गंभीर और संवेदनशील होने से कोई भी इनसे दूर नहीं रह सकता।

डिस्क्लेमर-

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें. इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी. ''

chat bot
आपका साथी