Akshaya Tritiya 2021: आज अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार खरीदें ये चीजें, होगी सौभाग्य में वृद्धि

Akshaya Tritiya 2021 आज अक्षय तृतीया है। इसे अखा तीज भी कहते हैं। आज के दिन आप अपनी राशि के अनुसार कुछ वस्तुओं की खरीदारी करके अपने सौभाग्य में वृद्धि कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन वस्तुओं के बारे में।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 09:19 AM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 09:20 AM (IST)
Akshaya Tritiya 2021: आज अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार खरीदें ये चीजें, होगी सौभाग्य में वृद्धि
Akshaya Tritiya 2021: आज अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार खरीदें ये चीजें, होगी सौभाग्य में वृद्धि

Akshaya Tritiya 2021: आज अक्षय तृतीया है। इसे अखा तीज भी कहते हैं। अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदा जाता है। सोना खरीदने से परिवार में शुभता बढ़ती और सुख समृद्धि में वृद्धि होती है। अक्षय तृतीया के दिन सभी लोग सोना नहीं खरीद सकते हैं, क्योंकि कई लोगों की आर्थिक स्थिति महंगी वस्तुओं की खरीदारी के लिए उपयुक्त न हों। ऐसे में आपको निराश होने की जरुरत नहीं है। आज के दिन आप अपनी राशि के अनुसार कुछ वस्तुओं की खरीदारी करके अपने सौभाग्य में वृद्धि कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन वस्तुओं के बारे में।

मेष: अक्षय तृतीया के दिन इस राशि के जातक मसूर दाल की खरीदारी कर सकते हैं। यह आपके लिए हितकारी हो सकता है।

वृष: वृष राशि के जातक आज के दिन सोने के अलावा चावल और बाजारा की खरीदारी कर सकते हैं।

मिथुन: इस राशि के जात​क आज अखा तीज के दिन धनिया, मूंग या फिर नए वस्त्र खरीद सकते हैं। ऐसा करने से आपके सुख सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है।

कर्क: कर्क राशि के जातक अक्षय तृतीया के अवसर पर आज दूध और चावल खरीद सकते हैं। ऐसा करने से घर परिवार में तरक्की होगी।

सिंह: इस राशि वाले साने के साथ चाहें तो तांबे की वस्तुएं भी खरीद सकते हैं। आप चाहें तो लाल रंग वाले फल भी खरीद लें। यह आपके लिए अच्छा होगा।

कन्या: कन्या राशि के जातक आज के दिन मूंग दाल खरीद सकते हैं। सोना आपके बजट से बाहर है, तो आप इसे खरीदें।

तुला: इस राशि के जातक अक्षय तृतीया के दिन शक्कर और चावल की खरीदारी कर सकते हैं। यह आपके लिए सोने जैसा ही भाग्य में वृद्धि करने वाला हो सकता है।

वृश्चिक: इस राशि के लोगों को आज के दिन जल और गुड़ खरीदना चाहिए।

धनु: धनु राशि के जातकों को अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा केला और पीले चावल खरीदना चाहिए। यह आपके भाग्य में वृद्धि वाला साबित हो सकता है।

मकर: इस राशि के लोगों को आज काली दाल, उड़द और दही खरीदना चाहिए।

कुंभ: कुंभ राशि वालों को अखा तीज पर नए वस्त्र और काला तिल की खरीदारी करनी चाहिए।

मीन: इस राशि के लोगों को सोने के समान रंग वाली हल्दी और चना दाल खरीदना चाहिए।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

chat bot
आपका साथी