5 Remedies of Camphor: जानें कपूर के 5 उपाय, जो दूर करते हैं वास्तुदोष और धन की कमी

5 Remedies of Camphor आज हम आपको बता रहे हैं कपूर के कुछ ऐसे ज्योतिषीय और वास्तु शास्त्र के उपाय। जो न केवल वास्तु दोष दूर करती हैं बल्कि आपके लिए धन और संपन्नता का द्वार भी खोलती हैं....

By Jeetesh KumarEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 02:00 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 02:00 PM (IST)
5 Remedies of Camphor: जानें कपूर के 5 उपाय, जो दूर करते हैं वास्तुदोष और धन की कमी
5 Remedies of Camphor: जानें कपूर के 5 उपाय, जो दूर करते हैं वास्तुदोष और धन की कमी

5 Remedies of Camphor: कपूर या कैम्फर को हिंदू धर्म और आयुर्वेद में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। मान्यता है कि पूजा के अंत में अपने इष्ट देव की आरती कपूर से जरूर करनी चाहिए। ऐसा करने घर में सुख-समृद्धि आती है और पूजा का अक्षय पुण्य मिलता है। नवरात्रि में मां दुर्गा के पूजन में तथा हनुमान जी की आरती विशेष तौर पर कपूर से करने का विधान है। यहां तक कि कपूर का प्रयोग बहुत सी आयुर्वेद की दवाओं में भी किया जाता है। लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं कपूर के ज्योतिषीय और वास्तुशास्त्र के उपाय। जो न केवल वास्तु दोष दूर करती हैं बल्कि आपके लिए धन और संपन्नता का द्वार भी खोलती हैं....

1-ज्योतिषशास्त्र के अनुसार अगर आपके घर किसी भाग में वास्तु दोष है और आप शीघ्र तोड़-फोड़ या निर्माण नहीं करा पा रहे हैं। तो घर के उस भाग में रोज कपूर की दो टिकिया जला कर रख दें। आपके घर का वास्तु दोष जाता रहेगा।

2- अगर आपकी कुण्डली में राहु-केतु का दोष हो, जिसके कारण हमेशा आकस्मिक दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। तो रोज शाम के हनुमान जी की कपूर से आरती करें। राहु-केतु दोष समाप्त हो जाएगा।

3- ज्योतिषशास्त्र के अनुसार अपना सोया हुआ भाग्य जगाना हो तो, रोज नहाते समय पानी में कपूर का तेल या थोड़ा सा कपूर चूर करके मिला लें। ऐसा करने से आप दिन भर तरोताजा महसूस करेंगे और साथ ही आपके सौभाग्य का दरवाजा अपने आप खुल जाएगा।

4- शाम के समय या सोने से पहले कपूर जला कर सोना चाहिए। ऐसा करने से घर की निगेटिविटी दूर होती है और प्रेत बाधा का भी नाश होता है। कपूर के संग लौंग की कलियां जलाना भी लाभदायक होता है।

5- धन-धान्य की प्राप्ति के लिए ज्योतिषशास्त्र के अनुसार रात को किचेन की सफाई के बाद चांदी की कटोरी में कपूर और लौंग जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहेगी तथा आय में वृद्धि होगी।

डिस्क्लेमर

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''

chat bot
आपका साथी